फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10th girl student gangrape in fatehabad of haryana, gangrape survivor died

10वीं की छात्रा को घर से उठाकर ले गए, दवाई पिलाई और फिर किया गैंगरेप...मौत

Thu, 07 Jun 2018 02:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Thu, 07 Jun 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
10th girl student gangrape in fatehabad of haryana, gangrape survivor died
rape
तीन युवक 10वीं की छात्रा को उसके घर से उठाकर ले गए। उसे दवाई पिलाई और फिर बारी-बारी दुराचार किया, लड़की की मौत हो गई। घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है। जिले के एक गांव में मंगलवार को माता-पिता की गैर मौजूदगी में दसवीं की छात्रा (16) को घर से ले जाकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। रेप से पहले छात्रा को कोई दवा पिला दी, जिससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर आरोपी छात्रा को उसके घर छोड़ गए। परिजनों ने शाम को छात्रा को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। डॉक्टरों ने विसरा मधुबन भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि छात्रा की मौत कैसे हुई।
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। दो आरोपियों की पहचान पवन और उसके चचेरे भाई अशोक के रूप में हुई है। जबकि तीसरे की पहचान नहीं हो पाई है। दो आरोपी फरार हैं। जबकि एक आरोपी पवन ने संदिग्ध हालात में जहर निगल लिया। उसे पहले नागरिक अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के चलते उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया

10th girl student gangrape in fatehabad of haryana, gangrape survivor died
Rape
पुलिस को दी शिकायत में छात्रा के पिता ने बताया कि मंगलवार सुबह वह और उनकी पत्नी किसी कार्य से बाहर गए थे। दोपहर को जब वह घर लौटे तो उनकी बेटी घर पर नहीं थी। उन्होंने आसपास कई जगह ढूंढा, लेकिन बेटी नहीं मिली। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे पवन और अशोक उसकी बेटी को घर छोड़ गए और कहा कि इसे उलटी की शिकायत है, थोड़ी देर में ठीक हो जाएगी।

शाम को उनकी बेटी की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल लेकर आए, जहां उसकी मौत हो गई। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि अस्पताल ले जाते समय बेटी ने बताया था कि पवन उसे घर से ले गया था। गांव से बाहर की ओर सड़क किनारे पवन और उसके दो साथियों ने मिलकर उसे कोई दवा पिला दी फिर उसके साथ गलत काम किया।

डीएसपी गुरदयाल ने बताया कि पवन और अशोक व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पवन के जहरीला पदार्थ खाने के संबंध में जानकारी मिली है, लेकिन लिखित शिकायत नहीं मिली है। पवन ने जहर क्यों निगला यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही तीसरे आरोपी की भी पहचान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed