फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 yr old student killed in a road accident, mohali news

पंजाब रोडवेज ने स्कूल बस में मारी टक्कर, एक बच्चे की मौत, कई घायल

Tue, 13 Feb 2018 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब) Updated Tue, 13 Feb 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
10 yr old student killed in a road accident, mohali news
पंजाब रोडवेज ने स्कूल बस में मारी टक्कर
खरड़-मोरिंडा रोड पर सोमवार सुबह साढ़े सात बजे स्कूल बस को पीछे से आ रही पंजाब रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक की बहन समेत सात अन्य बच्चे घायल हो गए। सभी घायल बच्चों को खरड़ के सरकारी अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


जहां एक बच्चे आरव अग्रवाल की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जबकि बाकी बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक की पहचान समर्थ सचदेवा (10) के रूप में हुई है। वह चौथी कक्षा का छात्र था। जबकि उसकी घायल बहन 7वीं में पढ़ती है। पुलिस ने चंडीगढ़ के सेक्टर-44 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के बस ड्राइवर धर्मेंद्र शर्मा के बयान पर पंजाब रोडवेज लुधियाना डिपो की बस के चालक बलबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


स्कूल बस के पिछले हिस्से में मारी टक्कर
यह हादसा खरड़-मोरिंडा रोड पर गांव भागोमाजरा के निकट जीबीपी होम्स के सामने हुआ। जब स्कूल बस जीबीपी होम्स के सामने बच्चों को चढ़ाने के लिए बाईं ओर मुड़ी। इसी बीच पीछे से मोरिंडा की ओर से ही आ रही पंजाब रोडवेज लुधियाना डिपो की तेज रफ्तार बस ने स्कूल बस के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। इसके बाद स्कूल बस बेकाबू होकर खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुई बच्चे की मौत

10 yr old student killed in a road accident, mohali news
पंजाब रोडवेज ने स्कूल बस में मारी टक्कर
ऐसे हुई बच्चे की मौत
पंजाब रोडवेज की बस की टक्कर लगने के बाद स्कूल बस की पिछली सीट पर खिड़की के साथ बैठे समर्थ सचदेवा (10) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका सिर क्षत-विक्षत हो गया था। मांस के टुकडेे़ बस में बिखर गए थे। जबकि उसके साथ बैठा उसका दोस्त आरव अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगते ही बस में बच्चों की चीखें गूंज गईं। टक्कर लगने से सात-आठ बच्चे घायल हो गए।

राहगीर बना बच्चों के लिए मददगार
सड़क से गुजर रहे अमरजीत सिंह समेत अन्य लोगों ने घायल बच्चों को बस से निकाल कर कार से खरड़ अस्पताल पहुंचाया। खरड़ अस्पताल में दुर्घटना में घायल आरव अग्रवाल की हालत नाजुक होने के कारण उसे प्राथमिक चिकित्सा के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पंजाब रोडवेज की बस का चालक हादसे के समय ब्रेक नहीं लगा पाया, क्योंकि बस की गति अधिक थी। 

खून से लथपथ हो गया था बच्चों का बैग

10 yr old student killed in a road accident, mohali news
पंजाब रोडवेज ने स्कूल बस में मारी टक्कर
इन बच्चों को आई चोट
इस दुर्घटना में मृतक समर्थ की बड़ी बहन 13 वर्षीय ख्वाहिश सचदेवा और एक अन्य 11 वर्षीय लड़की आयूषि राणा समेत सात अन्य बच्चे घायल हो गए, जिनमें से चार को मामूली चोटें आने के कारण उन्हें प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद परिजनों के साथ भेज दिया गया। जबकि ख्वाहिश और आयूषि राणा के माथे और सिर में टांके लगे हैं।

खून से लथपथ हो गया था बच्चों का बैग
हादसे के बाद बस में सवार बच्चे पूरी तरह से सहम गए थे। वहीं, हादसे के बाद बस में खून भर गया था। ऐसे में बच्चों के स्कूल बैग और अन्य सामान खून से लथपथ हो गया था।

खरड़ नगर काउंसिल में कंस्ट्रक्शन ठेकेदार हैं मृतक के पिता
पता चला है कि मृतक बच्चे के पिता रामपाल सचदेवा नगर काउंसिल खरड़ में कंस्ट्रशन ठेकेेदार हैं। जो कि घटना के बाद पूरी तरह से टूट चुके हैं। 

हादसे में यह पहली मौत
मोहाली में स्कूल बस हादसे के दौरान इस साल की पहली मौत है। हालांकि कुछ दिन पहले सेक्टर-66 में एक प्राइवेट स्कूल की बस के ड्राइवर ने छात्रा पर बस चढ़ा दी थी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसका अभी इलाज चल रहा है। ऐसा ही हादसा 2013 में इसी रोड पर हुआ था, जब एक प्राइवेट बस स्कूल के चालक और दो बच्चों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed