फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   10 years imprisonment to drug smuggler jasbir singh arrested in mohali

5 करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़ा गया था, अब भुगतेगा सजा, जानिए क्या

Thu, 04 Aug 2016 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 04 Aug 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
10 years imprisonment to drug smuggler jasbir singh arrested in mohali
Jail
दो साल पहले 5 करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़े गए युवक अब सजा भुगतेगा। अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए बड़ी सजा सुनाई। अदालत ने आरोपी को जसबीर सिंह को 10 साल की सजा और एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं चुकाने पर जसबीर को दो साल और जेल में काटने पड़ेंगे। यह फैसला अतिरिक्त जिला सेशन जज अंशुल बेरी ने सुनाया है। सरकार की ओर से उप जिला अटार्नी गुरदीप सिंह केस लड़ रहे थे।
विज्ञापन


रात में एक्टिवा से हेरोइन लेकर आ रहा था
जानकारी के मुताबिक चार जुलाई 2014 को थाना फेज-1 पुलिस एवं सीआईए स्टाफ ने फेज-6 स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास नाका लगा रखा था। नाके की अगुवाई तत्कालीन एसएचओ राजीव कुमार कर रहे थे। रात साढ़े दस बजे एक्टिवा (पीबी 02 बीयू 5328) पर एक व्यक्ति आ रहा था। पुलिस  को देखकर वह एक्टिवा छोड़कर भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर एक्टिवा की डिग्गी से एक किलो हेरोइन बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना फेज-1 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


एमपी में ढाबे से चलाता था नशे का कारोबार
पुलिस पूछताछ में पता चला था कि जसबीर जब सेंट्रल जेल में बंद था। उस दौरान उसने अपने लिंक मध्यप्रदेश में बना लिए थे। वर्ष 2003 में पुलिस से बचते हुए वह मध्यप्रदेश चला गया था। वहां पर उसने एक ढाबा खोला था। लेकिन असल में उसका कारोबार नशे का ही था। कुछ समय बाद वह पंजाब में सक्रिय हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिमांड के हिसाब से बदलता था कारोबार

10 years imprisonment to drug smuggler jasbir singh arrested in mohali
जेल
पुलिस जांच में सामने आया है कि जसबीर ने अफीम से नशे के कारोबार की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद जिस नशे में लोगों का रुझान ज्यादा होता था। उसका ही कारोबार शुरू कर देता था। वह भुक्की, भांग, मेडिकल नशे सब बेच चुका है। अब उसकी तैयारी आईस नशे के कारोबार पर लगी थी। इसके लिए उसने  ग्राहकों की तलाश शुरू कर दी थी।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट से करता था तस्करी
जसबीर काफी शातिर था। वह पुलिस की नजर में न आए। इस लिए वह नशे की सप्लाई पब्लिक ट्रांसपोर्ट से करता था।

पत्नी से चल रहा है विवाद
जांच में सामने आया था कि जसबीर के पत्नी और दो लड़के हैं। जब वह पकड़ा गया था तो दोनों बेटे 12 और 14  साल के थे। पत्नी से उसका विवाद चल रहा था। ऐसे में बच्चे अपनी मां के साथ ही रहते हैं। वर्तमान में उसका अपने परिवार से कोई लेना-देना नहीं है।

पैरोल लेकर गया था, फिर हो गया भगोड़ा
पुलिस जांच में सामने आया कि वर्ष 2001 में अबोहर के थाना सदर में जसबीर को 56  किलो अफीम सहित काबू किया गया था। दो अन्य केस भी उस पर दर्ज हैं। वह सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद था। इस दौरान वह मेडिकल लेकर पैरोल पर आया था। इसके बाद वह जेल नहीं लौटा। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। उस मामले में उसके साथ पकडे़ गए दो अन्य लोगों को दो-दो लाख जुर्माना और 12-12 साल की कैद की सजा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed