{"_id":"5a5c46664f1c1b66268b4710","slug":"10-year-old-girl-raped-in-pinjore","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंजौरः 10 साल की बच्ची को घर के बाहर से उठाकर दुष्कर्म, बर्बरता की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिंजौरः 10 साल की बच्ची को घर के बाहर से उठाकर दुष्कर्म, बर्बरता की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर(पंचकूला)
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
पिंजौर रेप केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला जिले के पिंजौर में 10 साल की बच्ची को अगवा करके उसके साथ दुराचार किया गया और प्राइवेट पार्ट में डंडा घुसाकर दरिंदगी की गई। इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को जींद और पानीपत में गैंगरेप और दरिंदगी के बाद लड़कियों की हत्या कर दी गई थी। पिंजौर में पुलिस ने 50 वर्षीय आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब 2 बजे उसकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। अचानक उसके चीखने की आवाज सुनाई दी। वह बाहर आई तो देखा उसकी बेटी रो रही थी। जब उसने उसके रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि टुकी राम अंकल ने उसके शरीर में डंडा डाल दिया। बच्ची के चीखने के कारण आरोपी दरिंदा फरार हो गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना के बाद उसकी बेटी के गुप्तांगों से खून बह रहा था।
उन्होंने इसकी शिकायत अमरावती चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़िता पहले कालका के सिविल अस्पताल ले जाया गई, जहां से उसे पंचकूला के सरकारी अस्पताल में ले जाकर मेडिकल करवाया। पुलिस ने आरोपी टुकी राम के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर बनी है। दूसरी ओर पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर आरोपी ने ऐसी हरकत क्यों की।