फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 year old girl gave birth to a son in Mohali of Punjab

हैवानियत: बिहार में दुष्कर्म के बाद 10 साल की बच्ची बनी मां, पंजाब में बेटे को दिया जन्म

Tue, 04 Jan 2022 01:34 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 04 Jan 2022 01:34 AM IST
सार

बिहार में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई। बच्ची ने डर की वजह से इसके बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में यह परिवार पंजाब के मोहाली आ गया। यहां बच्ची ने एक बेटे को जन्म दिया। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली।

विज्ञापन
10 year old girl gave birth to a son in Mohali of Punjab
सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के मोहाली में एक दुष्कर्म पीड़िता 10 वर्षीय बच्ची ने बेटे को जन्म दिया है। सोहाना पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दरअसल, मामला बिहार के जिला भोजपुर के पुलिस थाना कोयलशूर से जुड़ा है। इसलिए पुलिस ने मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर संबंधित बिहार के पुलिस थाने को ट्रांसफर कर दिया है। इस मामले की पुष्टि सोहाना पुलिस थाना प्रभारी कुलजीत सिंह ने की है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में 10 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि मार्च 2021 में वह बिहार में थी और वहां खेतों में दिहाड़ीदार को खाना पहुंचाती थी। इस दौरान पीड़िता की मुलाकात एक युवक से हुई और उसने लड़की को अपनी बातों में फंसा लिया। जब अगले दिन पीड़िता दोबारा खेत में दिहाड़ीदार को खाना देने पहुंची तो उक्त युवक उसे बातों में फंसाकर एक सुनसान जगह ले गया, यहां उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इस डर से पीड़िता ने परिजनों को कुछ नहीं बताया और मई में परिजन मोहाली आकर रहने लगे।
विज्ञापन


दिसंबर में लड़की के पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे गर्भवती बताया और अब नाबालिग ने एक बेटे को जन्म दिया है। दूसरी ओर पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला बिहार में संबंधित पुलिस थाने को भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed