फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 million rupees drug smuggling from pakistan, 8 smuggler arrested

पाक बॉर्डर पर पकड़ी 10 करोड़ की हेरोईन, 24 गोल्ड बिस्कुट

Thu, 12 Mar 2015 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Thu, 12 Mar 2015 06:18 PM IST
विज्ञापन
10 million rupees drug smuggling from pakistan, 8 smuggler arrested

पुलिस ने दस करोड़ की हेरोइन, 24 सोने के बिस्कुट, दो पाक सिम कार्ड, एक पाकिस्तानी मोबाइल फोन, एक रिवाल्वर, एक पिस्टल और 27 कारतूस के साथ सोमवार को आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


फाजिल्का पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तस्करी में शामिल जिला कपूरथला के गांव भुलथ की मार्केट कमेटी का पूर्व चेयरमैन (एक पूर्व विधायक का नजदीक)को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


एसएसपी स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन की तस्करी करने वाले एक गिरोह के आठ लोगों को काबू किया है। इस गिरोह का सरगना गुरदेव सिंह वासी कपूरथला है, जो मार्केट कमेटी का पूर्व चेयरमैन है। इस आरोपी के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैरा के साथ नजदीकी संबंध हैं। गुरदेव सिंह और मनजीत सिंह दोनों दोस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनजीत सिंह यूके में पांच साल रह कर आया है। वहीं पर मेजर सिंह भी कामकाज करता था। मेजर के पाकिस्तानी तस्करों के साथ संबंध थे। मनजीत ने अपने दोस्त गुरदेव सिंह की मुलाकात मेजर सिंह से करवाई।

पाकिस्तान से कई बार हेरोइन ला चुके हैं

10 million rupees drug smuggling from pakistan, 8 smuggler arrested

मेजर ने बताया कि पाकिस्तानी तस्कर इम्तियाज अली के साथ उसके अच्छे संबंध हैं। वह जलालाबाद और फाजिल्का से सटी सरहद के रास्ते हेरोइन भारत में भेजता है। गुरदेव सीधा पाकिस्तानी तस्करों से संपर्क करने लगा।

इन्हीं का एक साथी हरबंस सिंह है जिसकी सरहद के साथ जमीन है। पुलिस पूछताछ के दौरान हरबंस, गुरदेव चंद व सुभाष ने बताया कि वो पाकिस्तान से कई बार हेरोइन ला चुके हैं और गुरदेव सिंह को पहुंचाते थे।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने गुरदेव सिंह वासी कपूरथला, गुरदेव चंद वासी गुरुहरसहाए जिला फिरोजपुर, मनजीत सिंह वासी कपूरथला, सुभाष वासी गुरुहरसहाए, हरबंस सिंह वासी ढंढी कदीम जलालाबाद जिला फाजिल्का, डांसर सोनिया वासी कपूरथला, संदीप वासी जलालाबाद व निर्मल सिंह वासी जलालाबाद को गिरफ्तार कर इनके पास से दो किलो हेरोइन, 24 सोने के बिस्कुट, दो पाक सिम कार्ड, एक पिस्टल 315 बोर, दो कारतूस व एक रिवाल्वर 32 बोर व 25 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed