{"_id":"62036ca6177ee10ce06f03b7","slug":"10-cricket-players-injured-in-road-accident-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में हादसा: बस ने पिकअप को टक्कर मारी, नारनौल के 10 क्रिकेट खिलाड़ी घायल, गंभीर जख्मी चालक को पीजीआई भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेवाड़ी में हादसा: बस ने पिकअप को टक्कर मारी, नारनौल के 10 क्रिकेट खिलाड़ी घायल, गंभीर जख्मी चालक को पीजीआई भेजा
Wed, 09 Feb 2022 01:01 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:01 PM IST
सार
रेवाड़ी जा रहे नारनौल के 10 क्रिकेट खिलाड़ी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। हादसा ओवरटेक करते वक्त बस की टक्कर से हुआ।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारनौल के क्रिकेट खिलाड़ियों को लेकर रेवाड़ी आ रही पिकअप को बस ने ओवरटेक करते वक्त टक्कर मार दी। इससे पिकअप पलट गयी। पिकअप में सवार नौ क्रिकेट खिलाड़ी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। चालक की हालत गंभीर होने के कारण उसको रोहतक पीजीआई भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसा सुबह के वक्त हुआ। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त सूचना के अनुसार नारनौल के कृष्णा कॉलेज की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रोहित, पंकज, प्रदीप, पवन कुमार, राहुल, सुशील, सुनील, अजय एक पिकअप में सवार होकर रेवाड़ी के केएलपी कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
गाड़ी को दीपक चला रहा था। बताते हैं जब पिकअप नारनौल रोड पर पाली फाटक के पास पहुंची तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक बस ने पिकअप को ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिकअप पलट गई और उसमें सवार सभी छात्र घायल हो गए। यह देखकर पीछे से आ रही रोडवेज बस के चालक ने तुरंत बस रोकी और सवारियों की मदद से बचाव अभियान चलाया।
रोडवेज बस चालक ने सभी घायलों को पिकअप से निकालकर बस से ही तुरंत ही रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चालक दीपक की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार देकर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। वहीं सूचना के बाद कुंड चौकी पुलिस ट्रॉमा सेंटर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए।