{"_id":"5de026978ebc3e54e227a259","slug":"crime-chandigarh-news-pkl3582926164","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह हत्याकांड में शूटर मंजीत सिंह को भेजा जेल, दिल्ली से लाई थी क्राइम ब्रांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह हत्याकांड में शूटर मंजीत सिंह को भेजा जेल, दिल्ली से लाई थी क्राइम ब्रांच
Fri, 29 Nov 2019 11:07 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह की हत्या के केस में वांछित शूटर मंजीत का तीन दिन का प्रोडक्शन वारंट पूरा होने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। क्राइम ब्रांच टीम उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लाई थी। सूत्रों के अनुसार मंजीत ने कबूला कि उसने ही सोनू पर गोलियां बरसाईं थीं।
शूटर मंजीत उर्फ राहुल उर्फ मोटा उर्फ परवा अलग-अलग ठिकानों में छुपा था। उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने बीते 3 नवंबर को सोनीपत के गांव फरमाना से गिरफ्तार किया था। मंजीत पर पंजाब, हरियाणा समेत राजस्थान में हत्या और फिरौती समेत कई अन्य धाराओं में दर्जनों मामले दर्ज हैं। हत्या केस में गैंगस्टर लॉरेंस और शुभम से पूछताछ हो चुकी है।
सोनू शाह की हत्या का मामला सुलझ तो गया है, लेकिन इस केस के कई आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सोनू की हत्या करवाने के लिए गैंगस्टर राजू बिसौदी ने हत्यारों को भेजा था। पुलिस टीम अब काला राणा और राजू बिसौदी का सुराग लगाने में जुटी है। सूत्रों की मानें तो दोनों आरोपी देश छोड़कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते 28 सितंबर को बुड़ैल स्थित ऑफिस में सोनू शाह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सोनू की हत्या की जिम्मेवारी ली थी। इसकी बाद क्राइम ब्रांच ने हत्यारों को पनाह देने वाले होटल मैनेजर धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद में टीम गैंगस्टर शुभम लॉरेंस और मंजीत को प्रोडक्शन पर लेकर आई थी।