फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   crime

नशा सप्लायर को पुलिस ने दबोचा

Sun, 24 Nov 2019 01:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
crime
सेक्टर-44 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास नाके पर पुलिस चेकिंग के दौरान एक युवक को 7.30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बुड़ैल निवासी बुट्टा सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बीते शुक्रवार को सेक्टर-34 थाना बलदेव कुमार की अगुवाई में एसआई शमिंदर सिंह अपने टीम के साथ चोरी और झपटमारी की वारदातों के मद्देनजर सेक्टर-44/45 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास नाका लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान लाइट प्वाइंट की ओर से बुट्टा सिंह पैदल आ रहा था। नाका को देख वह अचानक वापस मुड़कर तेजी से चलने लगा। इससे टीम को शक हुआ। इसके बाद टीम में मौजूद हवलदार जरनैल सिंह, सुभाष व मनविंदर सिंह दौड़कर बुट्टा सिंह को पकड़ लिया। पुलिस ने बुट्टा की तलाशी ली तो उसके पास से 7.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed