{"_id":"570e5ea94f1c1bc74f4a6b2f","slug":"crime-chandigarh-crime-chandigarh-traffic-police-not-arrested-wheel-lock-clamp","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो पार्किंग से व्हील क्लैंप लगी कार को लेकर चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो पार्किंग से व्हील क्लैंप लगी कार को लेकर चालक फरार
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक चालान
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अदालत के बाहर मंगलवार को नो पार्किंग जोन से व्हील क्लैंप लगी कार को लेकर चालक फरार हो गया। पुलिसकर्मियों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिला अदालत के गेट पर नो पार्किंग एरिया में एक कार खड़ी थी। इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने कार के पहियों में व्हील क्लैंप लगा दिया और चालान बुक लेने चले गए।
इसी दौरान कार चालक व्हील क्लैंप सहित कार लेकर फरार हो गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सेक्टर-36 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के कार का नंबर नोट कर लिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस कार की तलाश में है। जबकि, थाना प्रभारी राम दयाल ने बताया की सरकारी छुट्टी होने के कारण अभी तक कार के नंबर के आधार पर ऑनरशिप का पता नहीं चल सका है। वीरवार को आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।