फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cricketer, Shubman Gill got a grade C, Mohali, BCCI, One carore

शुभमन गिल को ग्रेड सी में मिली जगह.. मिलेंगे एक करोड़

Fri, 16 Apr 2021 08:16 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
Cricketer, Shubman Gill got a grade C, Mohali, BCCI, One carore
क्रिकेटर शुभमन गिल - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। बीसीसीआई ने टीम इंडिया की सीनियर (पुरुष) टीम के सालाना 2020-21 वित्तीय भत्ते की सूची जारी की है। यह भत्ता अक्तूबर 2020 से सितंबर 2021 तक का है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों को चार अलग-अलग भागों में रखा गया है। इनमें ग्रेड ए प्लस के लिए सालाना 7 करोड़, ए ग्रेड के लिए 5 करोड़, ग्रेड बी के लिए 3 करोड़, ग्रेड सी के लिए सालाना एक करोड़ की राशि दी जा रही है।
विज्ञापन

ग्रेड ए प्लस में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमरा को जगह दी गई है। ग्रेड ए में आर अश्विन, रविंदर जडेजा, गीतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे, शिखर धवन, केएल राहुल, मोहम्मद समी, ईशांत शर्मा, रिशव पंत, हार्दिक पांड्या को रखा गया है। ग्रेड बी में रिद्धिमान साहा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, सरदूल ठाकुर, मयंक अग्रवाल को जगह मिली है। वहीं, ग्रेड सी में मोहाली के क्रिकेटर शुभमन गिल, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, हनुमा बिहारी, अक्षर पटेल, श्रेष अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, युजविंदर चाहल, मोहम्मद सिराज को जगह दी गई है। इन्हें बीसीसीआई से सालाना एक करोड़ मिलेंगे। शुभमन गिल अपने फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड के दम पर भारतीय टीम में जगह बना चुके हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शुभगन गिल का औसत तकरीबन 74 का है। वहीं, आईपीएल 2020 में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हए 14 मैचों में 33.84 की औसत और 117.96 के स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए। इस दौरान गिल ने 3 अर्द्धशतक भी जड़े। मौजूदा सीजन में वह कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed