{"_id":"572e34b54f1c1b083f5cdcfc","slug":"cricket-tournament-manimajra-kharar-subash-maidan-manimajra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीमाजरा में क्रिकेट टूनार्मेंट खरड़ की टीम ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीमाजरा में क्रिकेट टूनार्मेंट खरड़ की टीम ने जीता
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा।
Updated Sun, 08 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
manimajra cricket
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष नगर मैदान में शनिवार दोपहर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मनीमाजरा टाउन 11 और खरड़ की टीम के बीच खेल गया। इस मुकाबले में खरड़ की टीम ने मैच जीतकर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया।
इस मौके पर मनीमाजरा के थाना प्रभारी हरमिंदर जीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। थाना प्रभारी ने मैच का आगाज कर दोनों टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने जीतने वाली टीम को 2100 और रनरअप को 1100 रुपये का इनाम दिया। इस दौरान एडिशनल एसएचओ रोहित कुमार और समाजसेवी रामेश्वर गिरि की गेंदों पर थाना प्रभारी ने लंबे शॉट भी लगाए।
20 ओवर के इस मैच में खरड़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मनीमाजरा टाउन 11 को 99 रन पर ऑल आउट कर दिया। वहीं खरड़ की टीम ने 18 ओवर में 100 रन बनाकर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
मैच के आयोजक अभिषेक, रिका, महबूब, मलकीत, भोला ने बताया कि फाइनल में खरड़ टीम के खिलाड़ी बबरा को 30 गेंदों पर 45 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। जबकि मैन ऑफ द सिरीज टाउन 11 के खिलाड़ी मनोज को दिया गया।