{"_id":"5ea73dfb8ebc3e906f64a5a8","slug":"cricket-players-made-homes-a-practice-place-chandigarh-news-pkl373592816","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों को क्रिकेट खिलाड़ियों ने बनाया अभ्यास का ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों को क्रिकेट खिलाड़ियों ने बनाया अभ्यास का ठिकाना
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के चलते देश भर में खेल प्रतियोगिताएं रद्द हो चुकी हैं। विभिन्न खेलों के कोचों ने ऑनलाइन कोचिंग कोर्स ज्वाइन किए हुए हैं। इसके जरिए वे अपने खिलाड़ियों को टिप्स देते हैं। लॉकडाउन की वजह से शहर में खेल अकादमियां बंद हैं। अब खिलाड़ी अपने घरों पर ही वर्कआउट कर रहे हैं। अपने कोचों से ऑनलाइन टिप्स लेने के बाद क्रिकेट खिलाड़ी इन दिनों अपने घरों के बरामदों पर क्रिकेट का अभ्यास कर रहे हैं।
घर का बरामदे में अभ्यास
स्मार्ट वंडर स्कूल के छात्र युवराज मोहाली डिस्ट्रिक्ट टीम से खेलते हैं। वे इन दिनों अपने घर के पीछे के बरामदे में क्रिकेट का अभ्यास करनेे में जुटे हैं। वे घर पर हैंगिंग बॉल पर अपने बल्ले से स्ट्रोक लगाने का अभ्यास करते हैं।
बॉलिंग मशीन से अभ्यास
हरनूर सिंह सिटी की अंडर 19 क्रिकेट कैंप का सदस्य रहा है। वह भी स्मार्ट वंडर स्कूल के छात्र हैं। इन्होंने अपने घर के लॉन में बॉलिंग मशीन लगाई हुई है। इसके जरिए वे रोज सुबह-शाम अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
फिट रहने के लिए वर्कआउट
गुलनाज ग्रेवाल युवा महिला क्रिकेटर हैं। वे कार्मल कॉवेंट स्कूल की छात्रा हैं और यूटीसीए की अंडर 19 टीम की खिलाड़ी हैं। वे इन दिनों घर पर रनिंग, जंपिंग करते हुए वर्कआउट में बिजी रहती हैं।