फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cricket fans are disappoint in Chandigarh after India losing in the World Cup final

Chandigarh: वर्ल्ड कप के फाइनल में हारते ही क्रिकेट प्रशंसकों में छाई मायूसी, इन खिलाड़ियों ने किया निराश

Sun, 19 Nov 2023 10:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 Nov 2023 10:14 PM IST
सार

भारतीय टीम कुल 240 रन बना सकी। इसके बाद जब ऑस्ट्रेलिया टीम को शुरुआती तीन झटके लगे तो प्रशंसकों में कुछ उम्मीदें जागीं लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने सधी पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के जीतते ही भारतीय प्रशंसकों में मायूसी छा गई।

विज्ञापन
Cricket fans are disappoint in Chandigarh after India losing in the World Cup final
क्रिकेट प्रशंसकों में छाई मायूसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और चंडीगढ़ के शुभमन गिल जैसे ही क्रीज पर उतरे तो शहर में स्क्रीन पर मैच देख रहे प्रशंसकों में उत्साह का संचार हो गया। शुरुआती चरण में चौकों और छक्कों की बरसात से दर्शक काफी उत्साहित दिखे लेकिन शुभमन गिल और रोहित शर्मा के विकेट गिरते ही प्रशंसकों में मायूसी छा गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए महा मुकाबले को लेकर शहर में काफी तैयारियां की गई थीं। क्रिकेट प्रशंसकों के लिए शहर के होटलों, क्लबों, हॉस्टलों, मार्केट में बड़ी स्क्रीन का इंतजाम किया गया था लेकिन क्रिकेट प्रशंसकों की उम्मीदों को उस समय गहरा झटका लगा जब ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से भारत को हरा दिया। इस मैच को देखने के लिए शहर के क्रिकेट प्रशंसक दोपहर से ही टीवी स्क्रीन पर नजरे गड़ाए बैठे थे। मैच के चलते सड़कों पर कम ही चहल पहल देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुभमन गिल ने किया निराश

शुभमन गिल महज चार रन बनाकर पवेलियन लौटे तो फैंस में निराशा छा गई। शुभमन के विकेट से प्रशंसकों को गहरा झटका लगा। सेक्टर 22 की मार्केट में बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने पहुंचे सेक्टर 30 के मनोज, रवि और श्याम चंद ने कहा कि वह शुभमन गिल के बड़े प्रशंसकों में से एक हैं। वे आज उनकी लंबी पारी देखना चाहते थे लेकिन गिल के प्रदर्शन ने निराश किया।


रोहित-विराट व राहुल के विकेट ने किया नर्वस

कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल के विकेट गिरने से फैंस नर्वस हो गए। रही सही कसर जडेजा और सूर्या यादव की विकेट ने पूरी कर दी।

पहले खुश तो बाद में निराशा हाथ लगी

सेक्टर 22 की मार्केट में दो स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। किरण सिनेमा वाले ब्लॉक में लगी स्क्रीन पर काफी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक पहुंचे लेकिन रोहित शर्मा के आउट होते ही प्रशंसक खामोश हो गए। इसके बाद विराट कोहली ने बेहतर खेल दिखाया और अर्धशतक जमा प्रशंसकों में खुशी का माहौल बना लेकिन इसके कुछ देर बाद कोहली 54 के स्कोर पर चलते बने। बाद में केएल राहुल ने भारतीय टीम को संभाला तो प्रशंसक तालियां बजाते रहे और बड़े स्कोर की उम्मीद लगा रहे थे। मगर राहुल भी 66 रन के निजी स्कोर पवेलियन लौट गए। 

भारतीय टीम कुल 240 रन बना सकी। इसके बाद जब ऑस्ट्रेलिया टीम को शुरुआती तीन झटके लगे तो प्रशंसकों में कुछ उम्मीदें जागीं लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने सधी पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के जीतते ही भारतीय प्रशंसकों में मायूसी छा गई।

इन स्थानों पर लगी बड़ी स्क्रीन

महामुकाबले को देखने के लिए सेक्टर 22 मार्केट में दो बड़ी स्क्रीन, सेक्टर 17 की प्लाजा मार्केट में बड़ी स्क्रीन, सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम में यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बड़ी स्क्रीन, चंडीगढ़ क्लब में दो बड़ी स्क्रीन के साथ शहर के नामी होटलों और रेस्टोरेंट में स्क्रीन पर मैच को लाइव दिखाया गया। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों में छात्रों ने टीवी पर मैच देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed