फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cremation of 35 corona-infected dead at two crematoriums in Chandigarh

चंडीगढ़ के दो श्मशानघाट में कोरोना संक्रमित 35 शवों का हुआ दाह संस्कार

Mon, 03 May 2021 02:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Cremation of 35 corona-infected dead at two crematoriums in Chandigarh
चंडीगढ़। शहर के दो श्मशानघाटों में रविवार को 35 कोरोना संक्रमित शवों का दाह संस्कार किया गया। इसमें लकड़ियों पर 30 और इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में 5 शवों का दाह संस्कार किया गया। हालांकि सरकारी आंकड़ों में यह संख्या सिर्फ सात है। अधिकारियों का कहना है कि इसमें पंचकूला, मोहाली के साथ पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के भी शव भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्मशानघाट में लकड़ियों पर 14 शवों का दाह संस्कार किया गया, वहीं सेक्टर- 25 स्थित श्मशानघाट में लकड़ियों पर 16 और इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में पांच शवों का दाह संस्कार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ के पंचकूला और मोहाली के अस्पतालों में भर्ती मरीजों की मौत के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए चंडीगढ़ ही आते हैं। वहीं सरकारी आंकड़ों में सिर्फ चंडीगढ़ में मरने वाले लोगों की संख्या लिखी जाती है। इसलिए आंकड़े में अंतर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed