फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   creepy bus accident in patiala, 4 dead, 32 injured

पंजाब: पटियाला में बस हादसा, 4 मरे, 32 घायल

Mon, 22 Dec 2014 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 22 Dec 2014 07:50 PM IST
विज्ञापन
creepy bus accident in patiala, 4 dead, 32 injured

पटियाला स्टेट हाइवे पर गांव न्याल बाइपास चौक पर सोमवार सुबह पीआरटीसी बस और ट्राले के बीच हुई भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। बस में सवार करीब 32 सवारियां घायल हो गईं। घायलों पातड़ां के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहीं चार गंभीर घायलों राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


यह हादसा सोमवार सुबह करीब 11:15 बजे हुआ। एक नामी कंपनी की कारों की लोडिंग करके ले जा रहा ट्राला संगरूर से पातड़ां के न्याल बाईपास की तरफ आ रहा था। तेज रफ्तार ट्राला बाईपास से मुख्य सड़क पर चढ़ने लगा तो इसने पातड़ां से पटियाला की तरफ से जा रही पीआरटीसी की बस में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे बस सड़क पर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार गांव ढ़ाबी गुजरां निवासी गुरनाम सिंह (35), वहां से  गुजर रहे साइकिल सवार बुजुर्ग बलदेव सिंह (72) निवासी गांव धूहड़ (पातड़ां) और ट्राला चालक रणधीर सिंह (45) निवासी गुरदासपुर की अपना बचाव करते समय ट्राले से छलांग लगाते समय सड़क पर गिरने से ट्राले के नीचे आने से मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बादल ने किया मुआवजे का ऐलान

creepy bus accident in patiala, 4 dead, 32 injured

घायल हुई परमजीत कौर निवासी गांव करौंदा थाना खन्नौरी ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसा देखकर न्याल बस अड्डे के दुकानदारों और लोगों ने बस में फंसी घायल सवारियों को बाहर निकाला और पास के निजी अस्पताल भेजा।

पातड़ां थाना इंचार्ज भुपिंदर सिंह ने बताया हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। हादसे में मारे गए ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उधर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पटियाला-पातड़ां सड़क पर गांव न्याल के बाईपास पर पीआरटीसी की बस व ट्राले के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत पर गहरा शोक जताया है।

साथ ही मृतकों के वारिसों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा देने का भी एलान किया है। डीसी वरुण रूजम ने बताया कि हादसे में घायल हुए लगों का पूरा इलाज मुफ्त किया जा रहा है और सारे डाक्टरी स्टाफ को घायलों के अच्छे इलाज के लिए हिदायतें जारी कर दी गई हैं।

हादसे में ये सवारियां हुईं घायल

creepy bus accident in patiala, 4 dead, 32 injured

हादसे में करीब 32 सवारियां घायल हो गई हैं। घायलों में दयावंती निवासी गांव जोगेवाल, धूफा राम निवासी कंगथला, शशि सिंगला, रजिंदर कुमार निवासी पातड़ां की हालत को गंभीर देखते हुए इन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बाकी घायलों में महिंदर कौर (65) निवासी मकोरड़, गुरबख्श सिंह (68) निवासी मकोरड़, गुरजंट सिंह बबनपुर ढाणी (रतिया), वरिंदर सिंह (19) निवासी कलवाणू, बलकार राम (52) सरपंच चिचड़वाला, हरभजन राम (27) मेंबर चिचड़वाला, धर्मपाल गलोली (60), परमेश्वरी देवी (55) निवासी गलौली, रमेश कुमार (62) निवासी पातड़ां,लाभ कौर (65) निवासी बल्लाह, सोमा सिंह (60) निवासी खासपुर, नेहा (15) निवासी खासपुर, भागवंती (65) निवासी समाना, अंजलि (17), राहुल (17), रोहित कुमार, रिंपी निवासी समाना समेत सिमरनजीत कौर (12) निवासी जोगेवाल, शिंदरजीत कौर (27), गुरप्रीत सिंह (30), शिंदर कौर (75) निवासी कंगथला, रणजीत कौर (60) निवासी घग्गा, मनप्रीत कौर (17) निवासी गांव हामझेड़ी, शशि बाला निवासी पातड़ां, बस कंडक्टर गगनदीप सिंह, जरनैल सिंह (55) बस ड्राइवर निवासी खेतला शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed