फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Creche women workers protested

Chandigarh News: क्रैच की महिलाकर्मियों ने किया रोष प्रदर्शन

Sat, 13 Jan 2024 03:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Creche women workers protested
चंडीगढ़। शहर के विभिन्न क्रैच में काम कर रहीं 125 से अधिक बालसेविकाओं व हेल्परों ने शुक्रवार को सेक्टर 23 स्थित बाल भवन के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने वेतन घटाकर आंगनबाड़ी वर्करों के बराबर करने के विरोध में भारतीय बाल कल्याण परिषद कर्मचारी यूनियन के बैनर तले रोष रैली व प्रदर्शन किया। यूनियन ने तय किया है कि इसके विरोध में फेडरेशन की तरफ से 22, 23 व 24 जनवरी को क्रमवार धरना और 30 जनवरी को सेक्टर-17 में हड़ताल की जाएगी। यूनियन की प्रधान रेखा शर्मा ने कहा कि भारतीय बाल कल्याण परिषद फिक्स डिपोजिट व चालू खाते में पैसे होने के बावजूद कर्मचारियों का वेतन कम कर दिया गया। वहीं उप प्रधान सुनीता शर्मा, रेखा गोरा, लखविंदर कौर, वंदना शेखावत और महासचिव बिहारी लाल ने कहा कि यह भी पता लगा है कि काउंसिल के पास फंड न होने की बात कर एमसीबीसी कॉरपोरेशन से उधार लेकर वेतन घटाकर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों को उनके कुछ घंटों के काम के अनुसार (स्कीम वर्कर मानकर) मानदेय दिया जाता है लेकिन क्रैचों के कर्मचारी रोज 10-11 घंटे लगातार बच्चों की देखभाल करते हैं व फुल टाइम कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed