फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Creating obstacle in friendship proved costly, Airlines will have to pay fine

दोस्ती में बाधा बनना पड़ा मंहगा: एयरलाइंस को चुकाने होंगे 35 हजार, यात्री को दो बार फ्लाइट पर चढ़ने से रोका

Sun, 30 Jun 2024 10:48 AM IST
नवीन दलाल मोहित पाण्डेय, चंडीगढ़
मोहित पाण्डेय, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 30 Jun 2024 10:48 AM IST
सार

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह टूरिस्ट वीजा पर स्पेन अपने दोस्त से मिलने के लिए जा रहा था। दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक इन के दौरान वापसी को टिकट न होने के हवाला देते हुए फ्लाइट पर चढ़ने से रोक दिया। 

विज्ञापन
Creating obstacle in friendship proved costly, Airlines will have to pay fine
एयर इंडिया एयरलाइंस - फोटो : संवाद

विस्तार

दोस्त से स्पेन मिलने जा रहे यात्री को फ्लाइट पर चढ़ने से रोकना एयर इंडिया एयरलाइंस को मंहगा पड़ गया। वापसी का टिकट न होने का हवाला देते हुए एयर इंडिया ने यात्री को फ्लाइट पर जाने नहीं दिया। एयर इंडिया को उपभोक्ता आयोग ने सेवा में कोताही बरतने का दोषी करार देते हुए शिकायतकर्ता को 35 हजार रुपये हर्जाना के रूप में देने के आदेश दिए है। साथ 15 हजार मानसिक उत्पीड़न और केस में खर्च हुए 10 हजार रुपये देने को भी कहा है।

विज्ञापन


क्या था मामला
शिकायतकर्ता सेक्टर - 22 निवासी अनिल कुमार ने उपभोक्ता आयोग को दी अपनी शिकायत में बताया कि 17 जुलाई 2022 को अपने दोस्त से मिलने स्पेन जा रहे थे। इसके लिए एयर इंडिया का करीब 27 हजार रुपये का टिकट लिया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक इन के दौरान वापसी को टिकट न होने के हवाला देते हुए फ्लाइट पर चढ़ने से रोक दिया। शिकायतकर्ता जब वापसी का टिकट लेकर फ्लाइट पर चढ़ने के लिए पहुंचा। तब तक चेक इन का समय पूरा हो चुका था।
विज्ञापन


यात्री को दोबारा फ्लाइट में नहीं चढ़ने दिया गया। शिकायतकर्ता ने टिकट कैंसिल की तो एयरलाइंस ने 9 हजार रुपये रुपये कैंसिल शुल्क के रूप में काट लिये। मामले की सुनवाई करते हुए जिला उपभोक्ता आयोग ने एयर इंडिया एयरलाइंस को टिकट के 27 हजार रुपये और टिकट कैंसिल करने पर काटे 9 हजार रुपये यानि कुल 35 हजार रुपये लौटाने के आदेश दिए है। इसके साथ मानसिक उत्पीड़न के लिए 15 हजार रुपये और केस में खर्च हुए 10 हजार रुपये लौटाने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूरिस्ट वीजा पर यात्री जा रहा था स्पेन
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह टूरिस्ट वीजा पर स्पेन अपने दोस्त से मिलने के लिए जा रहा था। दिल्ली एयरपोर्ट पर संबंधित अधिकारियों ने एकल यात्रा टिकट के आधार पर चढ़ने से रोक दिया है। और फ्लाइट पर चढ़ने के लिए वापसी का टिकट लेने के निर्देश दिए। यात्री जब वापसी की टिकट लेकर पहुंचा तो चेक इन का समय पूरा हो जाने के कारण फ्लाइट पर नहीं चढ़ने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed