फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Craft fair starts in Kalagram, enjoy music along with shopping

कलाग्राम में क्राफ्ट मेला शुरू, खरीदारी के साथ लीजिए संगीत का मजा

Sat, 08 Oct 2022 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Craft fair starts in Kalagram, enjoy music along with shopping
मनीमाजरा स्थित कलाग्राम में 12वें चंडीगढ़ नेशनल क्राफ्ट मेल के पहले दिन डांस करते कलाकार। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। देश भर से 200 से ज्यादा कारीगर अपने हाथों से बने सामानों को लेकर चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। कलाग्राम में उन्होंने अपने सामानों का स्टॉल लगाया है। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने शुक्रवार शाम कलाग्राम के इस क्राफ्ट मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

कलाग्राम में क्राफ्ट मेला 16 अक्तूबर तक चलेगा। मेले में पहले दिन एंट्री मुफ्त रही, लेकिन अब 40 रुपये टिकट लगेगा। आजादी के अमृत महोत्सव में चंडीगढ़ प्रशासन के कल्चर अफेयर्स और नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर की तरफ से इस मेले का आयोजन किया गया है। कोविड-19 के बाद पहली बार क्राफ्ट मेले में 200 के करीब स्टॉल लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को उद्घाटन के मौके पर पंडाल में कुर्सियां खाली थीं, ये देख प्रशासक नाराज हो गए। हालांकि बाद में आयोजकों की तरफ से कलाकारों को कुर्सियों पर बिठाया गया। इसके बाद कार्यक्रम को पूरा किया गया। मेले में कपड़े, ज्वेलरी, फुटवियर, कारपेट, फर्नीचर, होम डेकोर से लेकर खाने-पीने की कई राज्यों के खास व्यंजन लोगों को मिलेंगे। इसके अलावा रोजाना शाम को कल्चरल प्रोग्राम भी होंगे। इसमें पद्मश्री मालिनी अवस्थी से लेकर निजामी ब्रदर्स और कई पंजाबी गायक भी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा स्पेन से खास तौर पर एक डांस ग्रुप को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन

दिन - कार्यक्रम
आठ अक्तूबर - पंजाबी गायक सारथी की प्रस्तुति
नौ अक्तूबर - पंजाबी गायक यासिर हुसैन की प्रस्तुति
10 अक्तूबर - दत्ताप्रसाद रानाडे (गजल गायक) की ओर से जगजीत सिंह को श्रद्धांजलि
11 अक्तूबर - ब्लैक एंड व्हाइट - दो रंगों के युग की कहानी (हिंदी सिनेमा का स्वर्ण युग)
12 अक्तूबर - गुरकिरपाल सुरापुरी और ग्लोरी बावा (पंजाबी लोक गायक) की प्रस्तुति
13 अक्तूबर - पंजाब से रब्बी लोक बैंड
14 अक्तूबर - लोक गायक पद्मश्री मालिनी अवस्थी
15 अक्तूबर - गुलाम साबिर और गुलाम वारिस की सूफी कव्वाली (निजामी ब्रदर्स)
16 अक्तूबर - स्पेन से फ्लेमेंको डांस ग्रुप (नृत्य प्रस्तुति)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed