फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crackdown on organized crime: Additional security forces and helicopters deployed in Surrey.

Chandigarh News: संगठित अपराध पर सख्ती, सरी में अतिरिक्त सुरक्षा बल और हेलीकॉप्टर तैनात

Fri, 30 Jan 2026 08:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on organized crime: Additional security forces and helicopters deployed in Surrey.
हलवारा। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के शहर सरी में संगठित अपराध, जबरन वसूली और गोलीबारी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए संघीय सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) के 20 अतिरिक्त अधिकारियों के साथ हवाई निगरानी के लिए हेलीकॉप्टर संसाधन तैनात किए गए हैं। यह कदम सरी की मेयर ब्रेंडा लॉक द्वारा राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने की मांग के बाद उठाया गया है।
विज्ञापन

संघीय सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री गैरी आनंदसंगारे ने 29 जनवरी को अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की घोषणा की। यह निर्णय स्थानीय प्रशासन, नगर परिषद और अपराध से प्रभावित पीड़ितों के दबाव के बाद लिया गया। सरकार का कहना है कि संगठित गिरोहों द्वारा की जा रही जबरन वसूली, गोलीबारी और धमकियों से निपटने के लिए अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

संघीय योजना के तहत जमीनी स्तर पर कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए आरसीएमपी के 20 सदस्य तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही एयर-1, एयर-2 और एयर-5 हेलीकॉप्टरों के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में नियमित गश्त और स्थानीय पुलिस को हवाई सहायता दी जाएगी। इसके अलावा क्षेत्रीय ड्रग प्रवर्तन टीम (आरआईडीईटी) को पहले से स्वीकृत 40 लाख डॉलर के साथ पीड़ित सहायता सेवाओं के लिए अतिरिक्त 10 लाख डॉलर उपलब्ध कराए गए हैं। अपराध पर नियंत्रण के लिए अंतर-प्रांतीय सहयोग भी बढ़ाया जा रहा है। अगले दो सप्ताह में ब्रिटिश कोलंबिया, अल्बर्टा, मैनिटोबा और ओंटारियो के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबरन वसूली की 40 शिकायतें दर्ज
2026 की शुरुआत से अब तक सरी में जबरन वसूली की 40 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें कम से कम 21 पीड़ित शामिल हैं। इसी अवधि में जबरन वसूली से जुड़ी गोलीबारी की आठ घटनाएं सामने आई हैं। अपराधियों द्वारा खासतौर पर दक्षिण एशियाई, विशेषकर पंजाबी समुदाय को निशाना बनाए जाने की पुष्टि हुई है। सरकार शरणार्थी दर्जे से जुड़े कानूनी प्रावधानों में खामियां दूर करने के लिए सख्त कानून लाने पर भी विचार कर रही है। मेयर ब्रेंडा लॉक ने कहा कि अब अपराधियों के सामने स्पष्ट संदेश है या तो कानून मानें, या सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article