फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crackdown on illegal liquor trade in Chandigarh, Excise Department raids

Chandigarh News: चंडीगढ़ में अवैध शराब कारोबार पर सख्ती, आबकारी विभाग ने मारा छापा

Wed, 27 Nov 2024 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on illegal liquor trade in Chandigarh, Excise Department raids
मनीमाजरा। चंडीगढ़ प्रशासन के आबकारी एवं कराधान विभाग ने अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसते हुए कई बॉटलिंग प्लांट और रेस्तरां/बार की गहन जांच की। आबकारी एवं कराधान आयुक्त हरि कल्लिक्कट के निर्देश में विभाग ने चंडीगढ़ में शराब वितरण और बिक्री को वैध और पारदर्शी बनाने के लिए यह कदम उठाया है। हाल ही में विभाग ने 6 बॉटलिंग प्लांट और 5 रेस्तरां/बार का निरीक्षण किया। इन निरीक्षणों का उद्देश्य लाइसेंसिंग नियमों और अन्य कानूनी प्रावधानों के पालन की जांच करना था। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित कानूनों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा आबकारी विभाग ट्रैक-एंड-ट्रेस सिस्टम के कड़े पालन पर जोर दे रहा है। इस प्रणाली से शराब उत्पादन और वितरण की रियल-टाइम निगरानी संभव होती है, जिससे अवैध गतिविधियों का पता लगाया जा सकता है। आबकारी विभाग ने कहा कि शराब व्यापार में पारदर्शिता और वैधानिकता बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। विभाग ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed