फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Covid19, Coronavirus in Punjab Latest News Update Today: Positive Cases

पंजाब में कोरोना से 28वीं मौत, 118 नए पॉजिटिव मिले, प्रदेश में कुल 1644 संक्रमित

Thu, 07 May 2020 11:46 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 07 May 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Covid19, Coronavirus in Punjab Latest News Update Today: Positive Cases
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब में गुरुवार को कोरोना वायरस के 118 नए मामले सामने आए। इससे संक्रमितों की कुल संख्या 1644 पहुंच गई है। वहीं, होशियारपुर के एक व्यक्ति की मौत के साथ राज्य में इस महामारी से 28 लोग जान गंवा चुके हैं। अमृतसर के सिविल सर्जन डॉ. जसबीर सिंह ने बताया कि हरनेक सिंह (55) निवासी हरखोवाल 3 मई को गंभीर हालत में लाया गया था। उसके गुर्दे खराब थे और उसे पीलिया भी था। इलाज के दौरान 6 मई को उसकी मौत हो गई जबकि 7 मई को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

विज्ञापन


गुरुवार को सबसे अधिक मामले अमृतसर और तरनतारन में सामने आए। अमृतसर में 46 नए मामले सामने आए जबकि तरनतारन में कुल 43 मामले सामने आए। इनके अलावा जालंधर में भी 12 नए मामलों की पुष्टि हुई। वहीं, 14 मरीज ठीक होकर घर भी लौटे। इनमें पटियाला और एसएएस नगर मोहाली से छह-छह लोग जबकि मानसा व फरीदकोट से एक-एक मरीज ठीक होकर घर पहुंचा। 
विज्ञापन


अमृतसर में अब तक कुल 276 पुष्ट मामले सामने आए। इनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जालंधर में यह आंकड़ा 147 है। यहां पांच लोगों की मौत हो चुकी है। लुधियाना में कुल मामलों का आंकड़ा 125 है, यहां भी पांच लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक कुल 149 लोग ठीक हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा पटियाला में 6 नए मामले आए हैं। इनमें दो मरीज के संपर्क वाले और तीन नए केस हैं। फतेहगढ़ साहिब में एक नया मामला सामने आया है। गुरदासपुर में छह मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें तीन नए केस हैं। जालंधर में बारह मामलों की पुष्टि हुई है। सभी पॉजिटिव मरीज के संपर्क वाले हैं। संगरूर में एक नया केस है, जबकि बठिंडा में दो नए केस सामने आए हैं। इनमें ड्राइवर और मजदूर शामिल है। 

एसएएस नगर मोहाली में कुल मामलों की संख्या 95 हैं, जबकि एक्टिव केस 44 हैं। दो लोगों की मौत हो चुकी है। होशियारपुर में यह आंकड़ा 89 है। यहां तीन लोगों की मौत हो चुकी है। पटियाला में कुल 95 मामले सामने आए हैं। और दो लोगों की मौत हो चुकी है। संगरूर में 88 मामलों में से 85 सक्रिय केस हैं।

नवांशहर में कुल 85, गुरदासपुर में 91, मुक्तसर में 65, मोगा में 56, फरीदकोट में 45 मामले अब तक मिले हैं। फिरोजपुर में कुल 43, फाजिल्का में 39, बठिंडा में 39, पठानकोट में 27, बरनाला में 20, मानसा 19, फतेहगढ़ साहिब 20, कपूरथला में 18, रोपड़ में 16, केस हैं। अब तक संदिग्ध मामलों की संख्या 34701 तक पहुंच चुकी है। इन सभी लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

पटियाला में बैंक में कार्यरत मां-बेटी कोरोना पॉजिटिव

सीएम सिटी में मां-बेटी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सेहत विभाग में हड़कंप मच गया है। दोनों मां-बेटी बैंक मुलाजिम हैं। इसके बाद तत्काल प्रभाव से बैंक शाखाओं को सील करके 20 मुलाजिमों समेत नौ परिजनों की सैंपलिंग की गई है। सेहत विभाग के जिला एपीडिमोलोजिस्ट डॉ. सुमित सिंह ने इसकी पुष्टि की।

पटियाला की गुरु तेग बहादुर कालोनी की रहने वाली 48 साल की महिला और उसकी 29 साल की बेटी की रिपोर्ट बुधवार रात पॉजिटिव आई। वीरवार सुबह सेहत विभाग को पता लगा कि दोनों मां-बेटी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अलग-अलग शाखाओं में बतौर सेवादार कार्यरत हैं, तो विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

तुरंत एसबीआई की किला चौक शाखा और न्यू आफिसर कालोनी शाखा को सील कर दिया गया। मां-बेटी अपनी ड्यूटी के दौरान बैंक के जिन अधिकारियों व मुलाजिमों के ज्यादा संपर्क में रही थीं, उन 20 लोगों के सैंपल लिए गए। साथ ही मां-बेटी के परिवार के 9 लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं।

डॉ. सुमित ने बताया कि उक्त महिला संयुक्त परिवार में रहती है, जिस कारण परिवार के ज्यादा लोगों को संक्रमण होने का रिस्क पैदा हो गया है। 20 बैंक मुलाजिमों व अधिकारियों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे फैसला होगा कि बैंक शाखाएं खोलनी हैं या सील रहेंगी।

फरीदकोट: एक और महिला श्रद्धालु पॉजिटिव

स्वास्थ्य विभाग के पास गुरुवार को 347 लोगों की रिपोर्ट आई, जिनमें से एक महिला श्रद्धालु की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार और मास मीडिया अफसर डॉ. प्रभदीप सिंह चावला के अनुसार अब फरीदकोट में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 45 हो गई है। इनमें 38 श्रद्धालु व चार प्रवासी मजदूर हैं। 

बठिंडा में दो नए संक्रमित मिले, एक पुलिस कर्मचारी
कोरोना वायरस के बाद लगाए गए कर्फ्यू बीच राजस्थान में फंसे पंजाब के लोगों को लेने गई बसों में तैनात एक पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाया गया। जबकि दूसरा संक्रमित जैसलमेर से बठिंडा आया था। जब से दोनों लोग राजस्थान से पहुंचे है, तभी से अन्य लोगों के साथ एकांतवास में हैं। इनकी रिपोर्ट बुधवार देर रात को पॉजिटिव पाई गई।

जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 39 हो गई। डीसी बी श्रीनिवासन ने कहा कि जो 39 लोग कोरोना से संक्रमित हैं, उनमें श्री हजूर साहिब और राजस्थान से लौटे लोग हैं। इनमें एक आठ वर्षीय बच्ची भी शामिल है। 

गुरदासपुर में चार नए संक्रमित मिले
गुरदासपुर जिले में कोरोना के चार नए संक्रमित मिले हैं। सिविल सर्जन डॉक्टर किशन चंद ने बताया कि जिले में पहले 89 पॉजिटिव मरीज थे। अब चार और आ जाने से संख्या 93 हो गए हैं। 

फतेहगढ़ साहिब में महिला श्रद्धालु पॉजिटिव

फतेहगढ़ साहिब में कोरोना का नया केस आने के बाद कुल मरीजों की संख्या 19 हो गई है। नया केस श्री हजूर साहिब से लौटी महिला श्रद्धालु का है। बुधवार को एक कंबाइन चालक जो बाहरी राज्य में गेहूं काटकर लौटा था भी संक्रमित मिला था। डीसी अमृत कौर गिल ने मरीज के निवास आदर्श नगर सरहिंद को हॉटस्पाट/कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। 

तरनतारन में मरीजों की संख्या हुई 157
अमृतसर जिले के तरनतारन शहर में 13 और कोरोना संक्रमित मरीज मिल गए। इसके साथ ही शहर में मरीजों की संख्या 157 हो गई। डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार सभ्रवाल ने नए मरीजों की पुष्टि की। अब तक मिले सभी संक्रमित नांदेड़ से लौटे श्रद्धालु हैं।

जालंधर : मृतक के संपर्क में आए 11 लोग कोरोना संक्रमित
जिले में वीरवार को 11 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इसके बाद अब जिले में मरीजों की संख्या 148 हो गई है। 12 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। वीरवार को जो 11 मरीज मिले, वह कोरोना के कारण मौैत का ग्रास बने नरेश चावला के संपर्क में थे। नरेश चावला को किडनी की समस्या थी, उनका डायलसिस स्थानीय मिशन अस्पताल से करवाया जाता रहा है। नरेश जब घर में ही था तो उसका हाल जानने के लिए काफी निकटवर्ती दोस्त व रिश्तेदार आते थे।

नरेश की हालत बिगड़ी तो उन्हें पीजीआई शिफ्ट किया गया था। पीजीआई में नरेश चावला का टेस्ट हुआ तो कोरोना से संक्रमित पाया गया। उनके संपर्क की चेन को खोजा गया तो कई कोरोना से संक्रमित हो चुके थे। उनके संपर्क में आने वाला मिशन अस्पताल का एक कर्मचारी भी बुधवार को कोरोना ग्रस्त पाया गया था। वीरवार को नरेश चावला के संपर्क वाले 11 लोग संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed