फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Covid patients admitted in hospital will be able to talk to family members on video calls

सुविधा : अस्पताल में दाखिल कोविड के मरीज वीडियो कॉल पर परिजनों से कर सकेंगे बात

Fri, 23 Apr 2021 02:25 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Covid patients admitted in hospital will be able to talk to family members on video calls
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमित मरीज अब वीडियो कॉल पर परिजनों से बात कर सकेंगे। संक्रमित मरीजों तनाव को कम करने के लिए यह सुविधा वीरवार से सेक्टर-48 स्थित कोविड अस्पताल में शुरू कर दी गई। इसके लिए जीएमसीएच-32 प्रशासन ने अस्पताल में टैबलेट व स्मार्ट फोन की व्यवस्था की है। वीडियो कालिंग से बातचीत करने का समय सुबह 11 बजे से 1 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। पहले दिन मरीजों ने अपने परिजनों से बात कर काफी अच्छा महसूस किया। जीएमसीएच-32 में भी यह सुविधा शुक्रवार से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

पहले दिन जीएमसीएच-32 अस्पताल प्रबंधन ने हाउसिंग बोर्ड के साथ मिलकर दक्षिण क्षेत्र व पूर्व क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बनाए गए होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों से भी ऑनलाइन बातचीत की। इसमें सेक्टर 32 से 46, 49 से 63, अटावा, कजहेड़ी, बुड़ैल, पलसौरा, बड़हेड़ी, शाहपुर, बुटरेला, ड्डूमाजरा, मलोया, सेक्टर 48, अनाज मंडी, निजामपुर शामिल हैं। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि इससे मरीज के दिमाग मे चल रहे सवालों का आसानी से समाधान हो सकता है और वे चिंता मुक्त रहेंगे। इससे वह जल्दी ठीक हो सकेंगे। इन एरिया में रहने वाले होम आइसोलेशन के मरीज इन नंबरों पर 7557977814 और 7557977815 वीडियो कालिंग कर डॉक्टर से बातचीत कर सकते हैं। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और उनके सलाहकार मनोज परिदा ने इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed