फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Covid 19 Vaccine: Punjab Government Notification, Stop Salary of Employees Who Do Not Get Vaccine

Punjab Government Covid Notification: पंजाब सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, बिना टीकाकरण प्रमाणपत्र के कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन

Wed, 22 Dec 2021 06:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Dec 2021 06:13 PM IST
सार

पंजाब में पिछले दिनों हाई रिस्क वाले देशों से सैकड़ों लोग लौटे हैं। वहीं ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए सरकार पूरी तरह से मुस्तैद है और ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण पर ध्यान दिया जा रहा है। अब बिना टीकाकरण प्रमाणपत्र के सरकारी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
Covid 19 Vaccine: Punjab Government Notification, Stop Salary of Employees Who Do Not Get Vaccine
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

कोविड के फिर से बढ़ने की आशंका को देखते हुए पंजाब सरकार ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। सरकार ने एक आदेश जारी कर अपने सभी मुलाजिमों को आगाह किया है कि जिन कर्मचारियों ने कोरोना का टीका नहीं लगवाया है या अपना कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट का नंबर एचआरएमएस के सैलरी मोड्यूल में नहीं जोड़ा है, उन्हें अगले महीने वेतन नहीं मिलेगा, क्योंकि ऐसे मुलाजिमों की सैलरी बनेगी ही नहीं।

विज्ञापन


वित्त विभाग की ओर से इस संबंध में सभी विभाग प्रमुखों को पत्र जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि एचआरएमएस पोर्टल में कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट का नंबर दर्ज करने का उपबंध कर दिया गया है और इसे सैलरी मोड्यूल से जोड़ा गया है। पत्र में हिदायत दी गई है कि जिन मुलाजिमों ने वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हैं, उसके दोनों नंबर और जिन्होंने वैक्सीन का केवल एक डोज लगवाया है, उनके एक सर्टिफिकेट का नंबर पोर्टल पर दर्ज किया जाए। पत्र में आगे कहा गया है कि अगर वैक्सीन का सर्टिफिकेट नंबर दर्ज नहीं किया गया तो संबंधित मुलाजिम की सैलरी नहीं बनेगी।
विज्ञापन


तय तारीख के बाद भी 35 लाख ने दूसरी डोज नहीं लगवाई
पंजाब में 35 लाख लोग ऐसे हैं, जिन्होंने तय तारीख निकल जाने के बावजूद अभी तक कोविड की दूसरी डोज नहीं लगवाई है। इस तरह के लोगों को ही खास तौर से कवर करने के लिए सरकार की ओर से जोर शोर से शुरू की गई घर-घर दस्तक मुहिम ठप पड़ गई है। इससे दूसरी डोज के लिए आगे न आने वाले लोगों की लगातार संख्या बढ़ती जा रही है। इससे सरकार के साथ-साथ सेहत विभाग में हड़कंप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में दो करोड़ छह लाख के करीब आबादी 18 साल के आयुवर्ग से ज्यादा की है, जो कोविड वैक्सीनेशन के योग्य है। स्टेट टीकाकरण अधिकारी डॉ. बलविंदर कौर के मुताबिक इसमें में से 81 फीसदी आबादी को सेहत विभाग ने कवर कर लिया गया है। 85 लाख से ज्यादा लोगों को कोविड वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगने के बाद पूरी तरह से वैक्सीनेट हो चुके हैं। करीब 35 लाख लोग ऐसे हैं, जिनकी तय तारीख निकल गई है। फिर भी वह कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। पटियाला जिले में करीब डेढ़ लाख ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है। गौरतलब है कि को वैक्सीन की दूसरी डोज 28 तो कोवीशील्ड की 84 दिनों बाद लगती है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed