फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Covid-19 outbreak in Punjab, Punjab Corona update, Corona in Punjab, Punjab corona latest News, Punjab corona News in Hindi

पंजाब में कोरोना से 36 की और मौत, मृतकों का आंकड़ा 700 पार, 1035 नए पॉजिटिव मिले

Fri, 14 Aug 2020 12:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Covid-19 outbreak in Punjab, Punjab Corona update, Corona in Punjab, Punjab corona latest News, Punjab corona News in Hindi
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में लगातार फैल रहे कोरोना वायरस ने गुरुवार को 36 और लोगों की जान ले ली। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या सात सौ का आंकड़ा पार कर 706 तक पहुंच गई। इसी दौरान राज्य में कोरोना के 1035 नए मामले भी सामने आए हैं, जिसके साथ कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 27936 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 9391 मरीज आइसोलेशन वार्डों में दाखिल हैं। इनमें से 167 की हालत अत्यंत गंभीर है। 142 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 25 वेंटिलेटर पर हैं। इस बीच राज्य में 627 मरीजों के स्वस्थ होने की अच्छी खबर भी है। जिन 627 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई, उनमें लुधियाना के 160, मोगा के 83, अमृतसर के 72, फिरोजपुर के 70, तरनतारन के 55, रोपड़ के 36, कपूरथला के 26, संगरूर व गुरदासपुर के 23-23, होशियारपुर व फतेहगढ़ साहिब के 15-15, मुक्तसर के 14, मानसा के 13, पठानकोट के 11, फाजिल्का के 5, बरनाला के 4 और नवांशहर के 2 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वाले मरीजों की
विज्ञापन

संख्या 17839 हो गई है।

लुधियाना में 13 संक्रमितों की मौत,186 नए पॉजिटिव केस
लुधियाना में गुरुवार को कोरोना संक्रमित 13 लोगों की मौत हुई है। वहीं 186 नए मामले सामने आए हैं। लुधियाना में अभी तक कोरोना के चलते मौत का आंकड़ा 207 पहुंच गया है। संक्रमितों की कुल संख्या 5948 हो गई है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को देखते जिला प्रशासन ने 20 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिए हैं। इन एरिया में सरकार की गाइडलाइन का सख्ती के साथ पालन करवाया जा रहा है। गुरुवार तक लुधियाना में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 1710 हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि गुरुवार को लुधियाना में 186 केस आए है, इसमें 181 लुधियाना से हैं। इसमें फ्लू कॉर्नर से 68, संक्रमित मरीजों के संपर्क से 43, ओपीडी से 19, पुलिस मुलाजिम छह, हेल्थ केयर वर्कर दो, ट्रैवलर एक, गर्भवती महिलाएं तीन, अनट्रेस 20, जेल बंदी 12 व अन्य सात लोग शामिल है। कोरोना सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित 13 लोगों की मौत हुई है।

इसमें न्यू गगन नगर गयासपुरा से 51 वर्षीय पुरुष, न्यू उपकार नगर से 80 महिला, शहर निवासी 71 वर्षीय पुरुष, बसंत सिटी से 72 वर्षीय पुरुष, फतेहगढ़ से 45 वर्षीय पुरुष, दशमेश नगर से 26 वर्षीय युवक, विकास नगर से 65 वर्षीय पुरुष, बाड़ेवाल से 67 वर्षीय महिला, मुंडिया कलां से 54 पुरुष, फिल्डगंज से 57 वर्षीय महिला, पायल से 68 पुरुष, नूरावाला रोड से 34 वर्षीय महिला और लुधियाना से 54 वर्षीय पुरुष शामिल है।  

कपूरथला में कोरोना से तीन बुजुर्गों की मौत, 14 नए केस

कपूरथला में देर रात तीन कोरोना संक्रमित बुजुर्गों की मौत हो गई। इनमें से दो कपूरथला और एक फगवाड़ा से हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मृतक कई और बीमारियों से भी पीड़ित थे। वहीं गुरुवार को 14 नए केस सामने आए हैं। सिविल सर्जन डॉ. जसमीत बावा ने बताया कि 60 वर्षीय बुजुर्ग निवासी गांव दुर्गापुर अमृतसर के मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन था। उसकी देर रात मौत हो गई।

58 वर्षीय बुजुर्ग निवासी शास्त्री नगर मेहली गेट फगवाड़ा की भी देर रात मौत हो गई। वहीं 81 वर्षीय बुजुर्ग निवासी गांव धुआंखे निशान जालंधर के निजी अस्पताल में उपचाराधीन था। उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सिविल सर्जन के अनुसार तीनों बुजुर्ग कई अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे। गुरुवार को जिले में 14 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। 
 
संगरूर में कोरोना से तीन की मौत, दो संक्रमित
संगरूर में गुरुवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई। दो पुलिस मुलाजिम कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जानकारी के मुताबिक कोरोना से 62 वर्षीय संगरूर निवासी महिला, अहमदगढ़ निवासी 45 वर्षीय महिला और संगरूर निवासी की मौत हो गई। संगरूर और कौहरियां में दो पुलिस मुलाजिम पॉजिटिव मिले हैं, जिन्हें एकांतवास कर दिया गया है। डीसी रामवीर ने बताया कि 23 लोगों ने कोरोना को मात दी है।

फरीदकोट: जिला अदालत के 11 कर्मियों समेत 37 संक्रमित

फरीदकोट में गुरुवार को जिला अदालत के 11 कर्मियों समेत 37 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से फरीदकोट शहर के 26 और कोटकपूरा शहर के 6 व्यक्ति संक्रमिल हैं। बाकी विभिन्न गांवों से संबंधित है। एक फिरोजपुर का रहने वाला है। सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार व मीडिया इंचार्ज डॉ. प्रभदीप सिंह चावला ने बताया कि गुरुवार को 14 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 491 हो चुकी है। इनमें से 152 एक्टिव केस हैं। 

मानसा में कोरोना के नौ मामले सामने आए
मानसा में गुरुवार को कोरोना के 9 मामले सामने आए। 13 को छुट्टी देकर घर भेजने के बाद मरीजों की संख्या 106 हो गई है। बुधवार को मिले नौ
संक्रमितों में से 2 मानसा और 7 बुढलाडा से संबंधित हैं। एडीसी (ज) सुखप्रीत सिंह सिद्धू ने बताया कि जिले में अब तक 262 कोरोना मरीज आए हैं।
इनमें से 139 ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 

पठानकोट: 10 माह के बच्चे समेत 49 संक्रमित 
अमृतसर कोरोना टेस्टिंग लैब से आई रिपोर्ट में 10 महीने के बच्चे समेत 43 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। छह लोग रैपिड टेस्टिंग में संक्रमित निकले। सभी को मिलाकर कुल 49 लोग गुरुवार को कोरोना संक्रमित सामने आए। संक्रमितों को चिंतपूर्णी मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करना शुरू कर दिया गया है। 

सिविल सर्जन डॉ. भूपिंदर सिंह ने बताया कि तारागढ़ का रहने वाला 49 वर्षीय व्यक्ति कुछ दिन पहले दोहा (कतर) से अपने गांव आया था। इसी तरह मीरथल नंगलभूर का रहने वाला एक 23 वर्षीय युवक भी मलेशिया से लौटा था। दूसरे देशों से आने पर दोनों ने अपने नजदीकी स्वस्थ सेंटर में सैंपलिंग करवाई। इसके बाद ये दोनों पॉजिटिव मिले। बाकी के पॉजिटिव रानीपुर ऊपरला, गांव पठानचक्क, बुद्धिनगर सुजानपुर, गांव तारागढ़, गांव बेगोवाल, पीर बाबा वाली गली, शेखां मोहल्ला सुजानपुर ,खानपुर चौक, इंदिरा कॉलोनी से संबंधित हैं।

बठिंडा में 24 नए संक्रमित केस मिले

बठिंडा में गुरुवार को 24 नए कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। जबकि एक की मौत हो गई। इसकी पुष्टि डिप्टी कमिश्नर बी श्रीनिवासन ने की। कोरोना संक्रमित से मरने वालों की संख्या जिले में 17 हो गई है। डीसी ने बताया कि मौजूदा समय में कोरोना के 418 एक्टिव केस हैं।

पांच नए पॉजिटिव, एक की मौत
होशियारपुर में गुरुवार को 5 नए पॉजिटिव मरीज मिलने से कोविड-19 रोगियों की कुल संख्या 765 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 148 है, जबकि 595 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। बंजरबाग की एक 75 वर्षीय कोविड-19 पॉजिटिव महिला जो गंभीर बीमारी से पीड़ित थी, की अमृतसर में मृत्यु हो गई है। गुरुवार को आए पांच नए मामलों में से 2 मामले मुकेरियां से, 1 मामला शीश महल बाजार से और 1 मामला गढ़शंकर से सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed