फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Covid-19 new cases in Punjab, Punjab corona update, Corona in Punjab, Punjab corona latest news in Hindi

पंजाब में कोरोना से 43 और की मौत, 465 की हालत गंभीर, 1516 नए पॉजिटिव मिले

Tue, 25 Aug 2020 03:51 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंजाब
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंजाब Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Aug 2020 03:51 AM IST
विज्ञापन
Covid-19 new cases in Punjab, Punjab corona update, Corona in Punjab, Punjab corona latest news in Hindi
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच सोमवार को 43 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1129 हो गई है। इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में दाखिल 13,798 मरीजों में से 465 मरीज जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। इनमें 414 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 51 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। 

विज्ञापन


इसी दौरान, बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 1516 नए मामले भी सामने आए हैं, जिसके साथ ही राज्य में कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 43,284 हो गई है। उधर, सोमवार को 1829 मरीजों के स्वस्थ हो जाने पर उन्हें घर भेज दिया गया। इसके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 28357 हो गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को लुधियाना में 11, मोहाली में 8, जालंधर में 6, गुरदासपुर में 4, कपूरथला, मानसा व पटियाला में 3-3 और अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, नवांशहर व संगरूर में 1-1 कोरोना मरीज ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होशियारपुर में 35 नए पॉजिटिव केस मिले, एक की मौत
होशियारपुर में 1433 सैंपलों की रिपोर्ट सोमवार को प्राप्त हुई, जिनमें 35 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। सोमवार को कोरोना पीड़ित एक मरीज की मौत होने से जिले में अब तक हुई मौतों की कुल संख्या 30 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. जसबीर सिंह ने कहा कि होशियारपुर से 35 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 4 मामले होशियारपुर के 4 बसंत बिहार, नारद अस्पताल, गुरु गोबिंद सिंह नगर और न्यू फतेहगढ़ से हैं। 

इसके अलावा दसूहा से 2, मुकेरियां से 3, गढ़शंकर से 7, चक्कोवाल से 3, सीकरी से 3, टांडा से 1, झिंगड़ कलां से 6, मेहताबपुर से 1, बघियाड़ी से 1, भवानीपुर से 1 और 3 सैला खुर्द से संबंधित हैं। जबकि मृतक गोरसिया निवासी लुधियाना में पहले से किसी बीमारी से पीड़ित होने के कारण दाखिल थे। उनकी मौत के बाद आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 

मुक्तसर: बादल की सुरक्षा में तैनात 11 सुरक्षा कर्मी संक्रमित
कोरोना ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निवास को भी अपनी चपेट में ले लिया है। अब बादल निवास को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। पूर्व सीएम की सुरक्षा में तैनात 11 और सुरक्षा कर्मी सोमवार को संक्रमित पाए गए। इससे पहले सुरक्षा में तैनात एक एसपी समेत सीआईएसएफ के कर्मचारी व रसोइया कोरोना ग्रस्त पाए गए थे। एसएमओ डॉ. मंजू बांसल ने यह जानकारी दी। वहीं पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। वहीं जिले में सोमवार को नए 52 केसों की पुष्टि हुई है। सिविल सर्जन डॉ. हरि नारायण सिंह ने बताया कि सोमवार को 25 मरीज स्वस्थ होकर घरों को लौट गए। 

लुधियाना में कोरोना का कहर जारी: 173 नए केस मिले, 11 लोगों की हुई मौत

लुधियान में कोरोना का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कई दिनों से लगातार महानगर में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालांकि दो दिन में आठ सौ के करीब केस आने के बाद सरकार ने नए आदेश जारी किए। जिसके बाद रविवार को पिछले 24 घंटे में मरीजों की संख्या काफी कम हुई है। 

लुधियाना में रविवार को 173 नए केस सामने आए हैं। जिनमें से 152 लुधियाना से संबंधित हैं। जबकि बाकी अलग-अलग शहरों से बताए जा रहे हैं। महानगर के 11 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। जिसके बाद मौत का आंकड़ा 323 तक पहुंच चुका है। इस समय लुधियाना में कुल मरीजों की संख्या 8831 बताई जा रही है, जबकि 2054 कोरोना एक्टिव केस हैं, जबकि 6451 मरीज ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं। 

सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि जिले में आज 173 केसों में से 152 केस लुधियाना से संबंधित हैं। जिनमें फ्लू कार्नर 40, पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले मरीज 35, ओपीडी 37, पुलिस कर्मचारी 3, हेल्थ केयर वर्कर 9, गर्भवती महिला एक, ट्रेसिंग इन प्रोसेस 23 शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मरने वाले लुधियाना के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं।

मानसा में कोरोना के 18 नए मामले सामने आए, तीन की मौत 
कोरोना के सोमवार को 18 नए मामले आए, जबकि 3 व्यक्तियों की मौत हो गई। 2 मौतें बुढलाडा व 1 मानसा से संबंधित है। अब तक 424 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया जा चुका है, जबकि 2 व्यक्तियों को छुट्टी देने के बाद मरीजों की संख्या 169 हो गई है। मानसा में कोरोना के नए 9, बुढलाडा में 8, ख्याला कला में 1 मरीज पाया गया है। अब तक मानसा में 123, बुढलाडा में 164, ख्याला कला में 78 व सरदूगढ़ में 59 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया जा चुका है। 

फरीदकोट-तीन मरीजों की मौत, 33 नए संक्रमित भी मिले

जिला फरीदकोट में कोरोना का प्रकोप विकराल होने लगा है। सोमवार को जिले में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 33 नए संक्रमित केस भी सामने आए है। सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार व मीडिया इंचार्ज डॉ. प्रभदीप सिंह चावला ने बताया कि मरने वाले मरीजों में 2 फरीदकोट व 1 कोटकपूरा शहर से संबंधित है। अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 9 हो चुकी है। इसके अलावा 33 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई, जबकि चार मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में मरीजों की संख्या 834 हो चुकी है, जिनमें से 487 ठीक हो चुके हैं, जबकि 9 की मौत हो चुकी है और 338 एक्टिव केस हैं।

जालंधर: कोरोना संक्रमण से चार की मौत, डीएसपी सहित 202 मरीज मिले
सोमवार को जालंधर में 202 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हो गई। इनमें करतारपुर सब डिविजन के डीएसपी भी शामिल हैं। इसके अलावा, पुलिस थाना नंबर 6 के तीन कर्मचारी, पीएपी से 14 कर्मचारी व चार अन्य, नूरमहल से 10 और करतारपुर से 7 कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। चार मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई है। इनमें पंजाबी बाग निवासी 58 साल का पुरुष, नीला महल की रहने वाली महिला की भी मौत हुई है। इसके साथ जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 139 हो गया है।

अबोहर: कोरोना पॉजिटिव मिले बैंक कर्मचारी
अबोहर में पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत फाजिल्का की एक महिला कर्मचारी के पिता कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बैंक को अनिश्तिकाल के लिए बंद कर दिया है। वहीं पूरे स्टाफ का सरकारी अस्पताल में टेस्ट करवाया गया है। स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के श्रीगंगानगर निवासी शाखा प्रबंधक कोरोना पाजिटिव पाए जाने से बैंक अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। 

गुरदासपुर: डॉक्टर की मौत, 97 नए संक्रमित

गुरदासपुर में सोमवार को कोरोना संक्रमित आरएमपी डॉक्टर की मौत हो गई। वहीं 97 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 43 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. किशन चंद ने बताया कि सोमवार को आरएमपी डॉक्टर की मौत अमृतसर में हुई है। नए मामले में सबसे ज्यादा डेरा बाबा नानक के हैं, जहां 40 मरीज पाए गए हैं। शेष जिले के अन्य हिस्सों के हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 58097 लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिनमें से 54970 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। 1744 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में अब तक 1187 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

पटियाला: कोरोना से तीन की मौत, 152 संक्रमित
पटियाला में सोमवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई। 152 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इस तरह से जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 5053 पहुंच गई है। सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि सोमवार को आए 152 नए केसों में 85 पटियाला से हैं। तीन राजपुरा, 18 नाभा, आठ समाना, चार पातड़ां, चार सन्नौर और 30 विभिन्न गांवों से हैं। इनमें दो गर्भवती महिलाएं और एक सेहतकर्मी भी शामिल है। वहीं मौतों का आंकड़ा 125 हो गया है। 

पठानकोट: 25 संक्रमित आए सामने
पठानकोट में सोमवार को कोरोना के 25 संक्रमित मिले। इनमें मिशन रोड का एक, सुजानपुर से एक, ढांगू रोड के तीन, पटेल चौक का एक, संत नगर का एक, विष्णु नगर के दो लोग, पटेल नगर का एक, अबरोल नगर का एक, सुजानपुर का एक, करोली का एक, झेला आमदा के दो लोग, जुगियाल स्थित प्राइवेट कंपनी का एक, मलिकपुर का एक, सुजानपुर का एक, कीड़ी खुर्द के दो लोग, मामून का एक, भंगूड़ी का एक, दुनेरा का एक संक्रमित शामिल है। एसएमओ डॉ. भूपिंदर सिंह ने बताया कि चिंतपूर्णी मेडिकल अस्पताल में आइसोलेट चल रहे कोरोना पॉजिटिव 25 लोगों को स्वस्थ होने पर छुट्टी देकर घर भेजा गया। 

पटियाला के युवा फोटो पत्रकार की कोरोना से मौत

पटियाला के एक युवा फोटो जर्नलिस्ट जयदीप सिंह (28) की रविवार रात कोरोना से मौत हो गई। वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी एक बहन भी है। सोमवार को कोविड-19 संबंधी गाइडलाइन के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। डीसी कुमार अमित ने इस मौके सरकार की तरफ से पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि भेंट की। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फोटो पत्रकार की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
 
जयदीप सिंह पटियाला में एक हिंदी दैनिक अखबार में सेवाएं निभा रहे थे। जानकारी के मुताबिक जयदीप सिंह 18 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 19 अगस्त को उन्हें सरकारी राजिंदरा अस्पताल शिफ्ट किया गया। जहां सांस लेने में तकलीफ होने के बाद 20 अगस्त को वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन उपचार के दौरान रविवार रात उनकी मौत हो गई।

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने शोक संदेश में जयदीप सिंह को एक समर्पित पत्रकार बताते हुए कहा कि वह एक बढ़िया फोटोग्राफर थे, जिन्हें फोटो पत्रकारिता की गहरी समझ थी। सीएम ने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और दोस्तों से गहरी हमदर्दी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed