फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Covid-19 new cases in Punjab: Corona virus outbreak, Corona virus cases in Punjab

पंजाब में पांच और लोगों की कोरोना ने ली जान, 24 घंटे में 118 नए पॉजिटिव मिले

Thu, 18 Jun 2020 07:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 Jun 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 new cases in Punjab: Corona virus outbreak, Corona virus cases in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में 24 घंटे में पांच और लोगों की कोरोना से मौत हो गई। मरने वालों में अमृतसर और जालंधर के 2-2 और संगरूर का 1 मरीज शामिल है। इसके साथ राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या अब 83 हो गई है। गुरुवार को 118 नए कोरोना पॉजिटिव केस भी सामने आए। अब राज्य में संक्रमितों की संख्या 3615 हो गई है। वहीं राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या भी बढ़कर 2570 हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 219528 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए जा चुके हैं। विभिन्न अस्पतालों में इस समय 962 कोरोना पीड़ित मरीज दाखिल हैं। इनमें मोहाली व गुरदासपुर के 2-2 और जालंधर के 1 मरीज समेत कुल 26 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं जबकि मोहाली और बरनाला के 1-1 मरीज समेत 6 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इस बीच, गुरुवार को 32 मरीज ठीक भी हुए। इनमें पठानकोट के 16, गुरदासपुर के 8, मोहाली व कपूरथला के 2-2, पटियाला के 3 और जालंधर का एक मरीज शामिल हैं। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- 30 अप्रैल को जिस पोस्ट से हुए रिटायर उसी पर भाई हुआ शहीद, पढ़ें- कैसे चीनी सैनिकों को चुन-चुनकर मारा
विज्ञापन
विज्ञापन


जालंधर में कोरोना से 14वीं मौत, महिला ने तोड़ा दम
कोरोना से गुरुवार को 65 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। महिला की मौत के साथ ही कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या 14 हो गई। डीजीपी के आदेशों पर पुलिसकर्मियों की जांच के दौरान जालंधर में गुरुवार को और चार कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। जिसके साथ ही जालंधर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 417 तक पहुंच गई है। 

गुरुवार को 30 वर्षीय महिला कोरोना का शिकार हो गई। कोरोना का शिकार होकर मौत का ग्रास बनने वाली महिला पचरंगा (भोगपुर) की रहने वाली है और उसे दो दिन पहले ही सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना संक्रमित पाए गए चार पुलिसवालों में से दो सीआईए स्टाफ से हैं। सीआईए स्टाफ ने पिछले दिनों अमृतसर के एक जुआरी को काबू किया था, जो कोरोना संक्रमित पाया गया था।

होशियारपुर: इलाहाबाद से आई महिला सहित दो पॉजिटिव

होशियारपुर में गुरुवार को दो पॉजिटिव केस सामने आए। यह केस होशियारपुर शहर व हाजीपुर से संबंधित हैं। होशियारपुर निवासी महिला इलाहाबाद से आई प्रवासी है, जबकि हाजीपुर निवासी महिला दिल्ली से लौटी थी। सिविल सर्जन डॉ. जसवीर सिंह ने यह जानकारी दी।  

फिरोजपुर जिला प्रशासन का एक वरिष्ठ अधिकारी पॉजिटिव
रेलवे के पांच कर्मचारियों के संग जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि जिला प्रशासन ने उक्त अधिकारी का नाम उजागर नहीं किया। गुरुवार को उक्त अधिकारी के पॉजिटिव होने का पता चलने पर जिला परिषद व डीसी दफ्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उक्त अधिकारी के संपर्क में आने वाले कई अधिकारियों व कर्मचारियों को क्वारंटीन किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- नम आंखों से शहीद मनदीप सिंह को अंतिम विदाई, मां-पत्नी और बच्चों ने दी जांबाज को सलामी

सूत्रों के अनुसार यह अधिकारी मंडियों में खरीद एजेंसियों के अधिकारियों, किसानों व आढ़तियों से मिलता जुलता रहा। यही नहीं कई संस्थाएं भी उसे मांगपत्र देकर गई हैं। अधिकारी का नाम इसलिए उजागर नहीं किया गया कि जिला प्रशासन का सारा कामकाज प्रभावित हो जाएगा। अभी तक अधिकारी के संपर्क में आने वाले कर्मचारियों के सैंपल नहीं लिए गए हैं। 
 
बरनाला: आठ नए मरीज मिले 
बरनाला में गुरुवार को एक ही दिन में आठ नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जिले में अब मरीजों की संख्या 14 हो गई है। गुरुवार को मिले नए मामलों में छह प्रवासी मजदूर, एक व्यापारी व एक महिला शामिल है। सीएमओ डॉ. गुरिंदरवीर सिंह ने कहा कि धान की रोपाई को लेकर दूसरे राज्यों से आए मजदूरों की जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है। हर प्रवासी और दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों की जांच की जा रही है।  

कोरोना: अमृतसर में एक की मौत, 34 नए केस रिपोर्ट 

अमृतसर में गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव 62 वर्षीय सुल्तानविंड रोड निवासी की मौत हो गई। मृतक का इलाज एसजीपीसी द्वारा संचालित श्री गुरु राम दास जी अस्पताल में चल रहा था। इसके साथ ही अमृतसर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 26 हो गई है।    

अमृतसर में बीते एक हफ्ते से संक्रमित लोगों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है। गुरुवार को 34 नए संक्रमित रिपोर्ट हुए। इनमें से आठ संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे। शहर की चारदीवारी के भीतर के इलाकों कटरा शेर सिंह से दो, कटरा दूलो, कटरा खजाना व मॉडल टाउन से एक-एक मरीज पॉजिटिव रिपोर्ट हुआ।

छेहरटा के साथ सटे इलाके घनपुर काले से तीन मरीज कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। अमृतसर में संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 691 पहुंच गया है। 478 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. जुगल किशोर के अनुसार गुरुवार को मजीठा से दो कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए हैं। 

यह भी पढ़ें- शहीद को मां और बेटी ने दिया कंधा, पत्नी से कहा था- सेना का नमक चुका सकूं तो मैं भाग्यशाली

गांव धूलका, बाबा बकाला के सिंघपुरा गांव, सीमावर्ती कस्बा लोपोके, रमदास, कटरा शेर सिंह, घनपुर काले, कटरा दुल्लो, अनगढ़ चौक मोनी, प्रताप नगर, पुलिस लाइन क्वार्टर, पुलिस स्टेशन वेरका, लॉरेंस रोड, शरीफपुरा, जसपाल नगर, भवानी नगर, एनबीएस कॉलोनी, दशमेश नगर, अजित नगर, झुझार एवेन्यू, गुरनाम नगर, हरिपुरा और मॉडल टाउन से एक-एक पॉजिटिव रिपोर्ट हुआ है।

लुधियाना: मालेरकोटला की महिला की लुधियाना में मौत 
सीएमसी अस्पताल में भर्ती मालेरकोटला की एक 65 वर्षीय महिला की गुरुवार को मौत हो गई है। महिला हैपेटाइटिस सी से पीड़ित थी और सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। गंभीर हालत होने के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। गुरुवार को उनकी मौत हो गई। वहीं लुधियाना में कोरोना के 29 नए मामले सामने आए हैं। 

महिला को 14 जून को गंभीर हालत में सीएमसी में भर्ती कराया गया था। 15 जून को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं नए आए केसों में एक वेहड़े से 9 लोग हैं, जिनमें सात माह की बच्ची सहित चार बच्चे शामिल हैं। जमालपुर से एक गर्भवती, मुंडिया से एक, जगरांव से 3, गांव मंसूरा से एक परिवार के तीन सदस्य, मानसा का एक पॉजिटिव केस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed