फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Covid-19 in Haryana: Coronavirus positive cases in Haryana today, covid-19 outbreak in the state

हरियाणा: पंचकूला में दिल्ली का बुजुर्ग मिला संक्रमित, भिवानी में पांच और सोनीपत में 16 पॉजिटिव

Mon, 01 Jun 2020 12:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी/सोनीपत/पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी/सोनीपत/पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 Jun 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 in Haryana: Coronavirus positive cases in Haryana today, covid-19 outbreak in the state
हरियाणा में कोरोना के मामले। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सोमवार शाम तक 13 जिलों में 287 संक्रमित मरीज नए सामने आए। ये अब तक के 24 घंटे में सबसे ज्यादा नए मरीज हैं। संक्रमितों की संख्या 2356 पहुंच चुकी है जबकि रिकवरी रेट भी तेजी से घट रहा है। संक्रमण से ठीक होने का रेट घटकर अब 44.78 प्रतिशत और संक्रमित होने का रेट बढ़कर 2.01 प्रतिशत हो गया है। मरने वालों की संख्या 21 हो गई है जबकि अब 8 दिन में संक्रमित मरीजों की संख्या दोगुनी हो रही है।

विज्ञापन


कुल मरीजों में से 1055 ठीक हो गए हैं। जबकि 1280 मरीज अभी वायरस से ग्रस्त हैं। 4631 संदिग्ध मरीजों के सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है जबकि 27001 लोगों को स्वास्थ्य महकमे ने मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे को इस वायरस से लड़ने के लिए अब नई रणनीति पर काम करना होगा। जिसके मंथन में स्वास्थ्य विशेषज्ञ जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


गुरुग्राम में 129, फरीदाबाद में 25, सोनीपत में 13, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, झज्जर में 4-4, पलवल में 11, सिरसा में 28, रोहतक में 14, हिसार में 13, भिवानी में 5, जींद व नूंह में 2-2  नए केस सामने आए हैं। जबकि पलवल में 3, पानीपत में 2 व सिरसा में 2 मरीज ठीक हुए हैं। हरियाणा के सभी जिले कोरोनाग्रस्त हैं। अब तक गुरुग्राम में 903, फरीदाबाद में 392, सोनीपत में 212, झज्जर में 101, नूंह में 72, अंबाला में 54, पलवल में 70, पानीपत में 62, पंचकूला में 26, जींद में 29, करनाल में 52, यमुनानगर में 9, सिरसा में 43, फतेहाबाद में 19, भिवानी में 38, रोहतक में 45, नारनौल में 41, हिसार में 53, रेवाड़ी में 23, चरखी दादरी में 13,  कैथल में 29 व कुरुक्षेत्र में 35 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि 14 इटालियन और 21 अमेरिका से आए लोग भी संक्रमित पाए गए थे।
ठीक होने वालों में गुरुग्राम में 284, फरीदाबाद में 168, सोनीपत में 148, झज्जर में 92, नूंह में 65, अंबाला में 40, पलवल में 44, पानीपत में 39, पंचकूला में 25, जींद में 24, करनाल में 20, यमुनानगर में 8, सिरसा में 11, फतेहाबाद में 7, भिवानी में 6, रोहतक में 11, नारनौल में 19, हिसार में 5, रेवाड़ी में 4, चरखीदादरी में 1, कैथल में 5, कुरुक्षेत्र में 13 मरीज रिकवर हो चुके हैं। सभी 14 इटालियन संक्रमित भी ठीक हो चुके हैं । जबकि अमेरिका से आए 21 में से 2 मरीज भी स्वस्थ हो गए हैं।

चरखी दादरी में सात संक्रमित मिले

चरखी दादरी में सोमवार को सात नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिनमें से तीन लोग चांगरोड व एक सावड़ के कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया था। इसके अलावा एक-एक केस छपार, ढाणी फोगाट और घिकाड़ा में मिला। इन सबको मिलाकर जिला में अब कोरोना के 17 एक्टिव केस हैं। 

1285 लोग निगरानी का समय पूरा कर चुके हैं और 1446 लोग होम क्वारंटीन में है और 31 लोगों को हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। 35 लोगों को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। अभी तक टेस्ट को भेजे गए 2937 सैंपल में से 2730 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 190 सैंपल की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

सिरसा में हुआ कोरोना विस्फोट, एक ही दिन में मिले 28 संक्रमित
सिरसा में एक साथ 28 लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने से शहर में डर फैल गया। अब लोग अंदेशा भी लगा रहे हैं और डर भी जता रहे हैं कि कहीं वह तो संक्रमित के संपर्क में नहीं गए। क्योंकि मुंबई से सिरसा लौटे 22 लोगों में से 15 लोग पॉजिटिव मिले हैं। 

जानकारी के अनुसार यह लोग सिरसा में आते ही बाजारों व अन्य जगहों पर घूमने लगे थे। स्वास्थ्य विभाग अब जानकारी जुटाने में लगा है कि ये लोग के कितनों के संपर्क में आए थे और कहां- कहां जाकर आए हैं। इसके अलावा डबवाली कोर्ट का नाजर, एक जेलकर्मी व चार कैदी, एमसी कॉलोनी में रहने वाली डेंटल असिस्टेंट व एक हॉस्पिटल का स्टाफ कर्मी संक्रमित मिला है। 

सिरसा में कोरोना संक्रमण का एकदम से फैलाव होने का बड़ा मामला है। इसको लेकर प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक कर 11 नए कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। संक्रमित आए कैदियों में दो कैदी बेल पर हैं। वहीं दो कैदी अभी भी सिरसा जेल में बंद हैं। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। 

कुल 28 मामलों में से सिर्फ दो लोगों में कोरोना के लक्षण मिले हैं, जिन्हें अग्रोहा अस्पताल रेफर किया जा रहा है। वहीं अन्य 26 लोगों को सिविल अस्पताल में ही आइसोलेट किया जा रहा है। सोमवार शाम तक स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासन की बैठक चलती रही। 

मुंबई से लौटे लोग सैंपल देने के बाद ऑटो में गए अपने घर
मुंबई से लौटे कुल 22 लोग सिविल अस्पताल में अपनी जांच करवाने पहुंचे थे। सैंपल लेने के बाद विभाग सभी लोगों को पैदल ही रवाना कर दिया। जबकि स्वास्थ्य विभाग को उन लोगों के लिए एंबुलेंस की सुविधा करनी थी। जिसका अमर उजाला ने मुद्दा भी उठाया था। आज वही लोग कोरोना विस्फोट बनकर उभर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग अभी जानकारी जुटाने में लगा हुआ है कि इन लोगों के संपर्क में कितने लोग आए थे।

सीएमओ ने कोरोना संक्रमितों की जानकारी दी
सीएमओ डॉ. सुरेंद्र नैन ने जिले में 28 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि कर दी है। वहीं जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 43 हो गई है। जिसमें नौ मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं और बाकी 32 मरीज सिरसा के कोरोना अस्पताल में हैं। दो मरीज जिनमें कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, वह अग्रोहा रेफर किए जा रहे हैं।

सोनीपत में एक बार फिर 16 नए पॉजिटिव मिले

हरियाणा में अब कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ने शुरू हो गए हैं। सोमवार को सोनीपत में एक बार फिर 16 नए पॉजिटिव मिले हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 228 पहुंच गया है। वहीं सोनीपत में अब 78 एक्टिव मरीज हैं। सोमवार को संक्रमित मिले कोरोना मरीजों का यात्रा इतिहास स्वास्थ्य विभाग जुटाने में लगा है। 

भिवानी: नाथुवास निवासी व्यक्ति की माता, पत्नी और बेटी भी पॉजिटिव
तीन दिन पूर्व कोरोना संक्रमिक मिले नाथुवास निवासी व्यक्ति की माता, पत्नी और बेटी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड सर्वेंट की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कुल पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव रही। जिनमें पांचवां पॉजिटिव गुरुग्राम से भिवानी आया था।

अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 38 हो गई है। जिनमें छह पहले ही ठीक होकर अपने घर जा चुके है। राहत भरी खबर यह है कि तिगड़ाना निवासी बुजुर्ग महिला की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद सोमवार को महिला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अब महिला को होम क्वारंटीन किया गया है।

पंचकूला में बुजुर्ग मिला संक्रमित
पंचकूला में कोरोना से संक्रमित बुजुर्ग मिला है। इसकी पुष्टि सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव नरवाल ने की है। कोरोना से पीड़ित बुजुर्ग 26 मई को दिल्ली से पंचकूला आए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में भर्ती करा दिया गया है।

वहीं पंचकूला स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित बुजुर्ग के परिवार के सदस्यों को किया आइसोलेट व उनके सैंपल टेस्ट को भेजे हैं। साथ ही संपर्क में आए लोगों की सूची बनाने में विभाग जुट गया है। हालांकि बुजुर्ग मरीज के दिल्ली के निवासी होने के कारण इसे दिल्ली का केस ही माना जाएगा।

बहादुरगढ़ में एक ही परिवार में चार संक्रमित मिले
बहादुरगढ़ में सोमवार को चार नए मामले सामने आए हैं। गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी कर रहे इंजीनियर के चार परिजन संक्रमित मिले हैं। बता दें कि इंजीनियर पहले ही पॉजिटिव मिला था। इसके बाद परिजनों के सैंपल जुटाए गए थे। युवक का इलाज पीजीआई रोहतक में चल रहा है। परिजनों को पीजीआई भेजा जा रहा है। सभी संक्रमित बहादुरगढ़ के विकास नगर के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सैनिटाइजेशन आदि की गतिविधियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed