एक दिन में सर्वाधिक 17 मौतें, डिप्टी सीएम स्टाफ में दो और पॉजिटिव, इन जिलों में बनेगा प्लाज्मा बैंक
- डिप्टी सीएम समेत अन्य की रिपोर्ट आई निगेटिव, सचिव पहले ही आ चुका पॉजिटिव
- हरियाणा में 750 नए मामले सामने आए, 25547 हुई कुल संक्रमितों की संख्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक दिन में 17 लोगों की जान कोरोना वायरस की वजह से चली गई। जबकि 750 नए मामले भी सामने आए हैं। दूसरी ओर, हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के स्टाफ में दो और लोगों के सैंपल पॉजिटिव आ गए हैं। जबकि उनके निजी सचिव पहले ही पॉजिटिव आ चुके हैं।
स्वास्थ्य महकमे की टीम ने डिप्टी सीएम उनके स्टाफ व नियमित उनके आसपास रहने वाले 63 लोगों के सैंपल लिए थे। डिप्टी सीएम समेत 61 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। एहतियातन उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को क्वारंटीन किया गया है। हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 25547 हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 344 पहुंच गया है। संक्रमण से रिकवरी की दर 75.67 प्रतिशत है। जबकि संक्रमण की दर 5.94 प्रतिशत हो गई है।
6136 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है। विभिन्न अस्पतालों में 74 लोग ऐसे हैं, जिनकी हालत बेहद गंभीर है। 24 घंटों में गुरुग्राम में 2, फरीदाबाद में 5, सोनीपत में 1, रोहतक में 2, रेवाड़ी में 2, अंबाला में 2, पलवल में 1, नूंह में 1 व फतेहाबाद में 1 संक्रमित मरीज ने दम तोड़ दिया है।
गुरुग्राम में 111 फरीदाबाद में 139 सोनीपत में 46 रोहतक में 56 भिवानी में 11 रेवाड़ी में 42 करनाल में 21 अंबाला में 96 झज्जर में 39 पलवल में 23 महेंद्रगढ़ में 7 हिसार में 40 पानीपत में 35 न्यू में 15 कुरुक्षेत्र में 7 सिरसा में 4 जींद में 14 फतेहाबाद में 21 पंचकूला में 20 यमुनानगर में 2 दिल में एक संक्रमण का नया मरीज सामने आया है।
पंचकूला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक में बनेगा प्लाज्मा बैंक
हरियाणा में बढ़ते कोरोना के मामलों पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सभी संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे प्लाज्मा थेरेपी भी हमने शुरू कर दी हैं और रोहतक में कुछ मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी से ठीक भी किया जा चुका है। अब हम पंचकूला, फरीदाबाद, गुरूग्राम और रोहतक में प्लाज्मा बैंक भी बनाने जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग ठीक हो चुके हैं और जिन्हें ठीक होकर 14 दिन से ज्यादा का समय हो गया हैं। वो लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में इन बैंकों में प्लाज्मा डोनेट करें। ताकि मरीजों को ठीक करने में मदद मिल सके।
कर्फ्यू का फैसला मंथन के बाद
साथ ही फिर से कर्फ्यू और लॉकडाउन के निर्णय लेने के सवाल पर गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि मामले में विचार किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों से भी बात की जा रही है और साथ ही लोगों से भी इसके बारे में राय ली जा रही हैं, जैसी जरूरत होगी वैसा कदम उठाया जाएगा।
अब तक संक्रमित और स्वस्थ हुए मरीजों की स्थिति
अभी तक गुरुग्राम में 7594, फरीदाबाद में 6350, सोनीपत में 2344, रोहतक में 1134, भिवानी में 718, रेवाड़ी में 1017 , करनाल में 608, अंबाला में 832 झज्जर में 621, पलवल में 615, महेंद्रगढ़ में 599, हिसार में 609, पानीपत में 509, नूंह में 425, कुरुक्षेत्र में 239, सिरसा में 253, जींद में 172, फतेहाबाद में 214, पंचकूला में 233, यमुनानगर में 146, कैथल में 169 व चरखी दादरी में 101 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।
ठीक होने वालों में अब तक गुरुग्राम में 6469, फरीदाबाद में 5076, सोनीपत में 1613, रोहतक में 742, भिवानी में 601, रेवाड़ी में 597, करनाल में 447, अंबाला में 547, झज्जर में 442, पलवल में 492, महेंद्रगढ़ में 332, हिसार में 319, पानीपत में 281, नूंह में 293, कुरुक्षेत्र में 169, सिरसा में 164, जींद में 117, फतेहाबाद में 138, पंचकूला में 126 यमुनानगर में 119, कैथल में 120 व चरखी दादरी में 79 स्वस्थ हो चुके हैं।