फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Covid-19 in Chandigarh News in Hindi: Coronavirus in Chandigarh, latest News about Coronavirus

चंडीगढ़ में फिर मिले नौ कोरोना मरीज, आठ बापूधाम के, कुल पीड़ितों की संख्या 124 हुई

Thu, 07 May 2020 01:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 May 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Covid-19 in Chandigarh News in Hindi: Coronavirus in Chandigarh, latest News about Coronavirus
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ में बुधवार को कोरोना के 9 और मरीज सामने आए। इनमें अकेले बापूधाम के 8 मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं, सेक्टर-56 में भी एक मरीज संक्रमित मिला। बापूधाम के आठ मरीजों में 4 परिवारों के दो-दो सदस्य शामिल हैं। बुधवार को मिले मरीजों में क्रमश: 24, 35, 18, 58 और 65 वर्षीय महिलाएं जबकि 14 और 15 वर्षीय किशोर और 28 वर्षीय एक युवक शामिल है। 

विज्ञापन


9 और मरीजों के मिलने के बाद चंडीगढ़ के कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 124 पहुंच गई है। वहीं केवल बापूधाम में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 66 हो गई है। बापूधाम में तेजी से बढ़ रहे मरीजों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि तमाम प्रयास के बावजूद वहां संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही। 
विज्ञापन


बापूधाम में पॉजिटिव मरीजों के संपर्क वाले 25 लोग क्वारंटीन 
बापूधाम में बुधवार को पॉजिटिव पाए गए मरीजों के संपर्क में आए कुल 25 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इनमें परिवार के 9 लोगों के अलावा कम्युनिटी कांटैक्ट में आए 16 लोग शामिल हैं। नगर निगम और हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने इन्हें बापूधाम जाकर क्वारंटीन किया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बापूधाम में तेजी से बढ़ते मरीजों की संख्या के पीछे सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का पालन न करना है। इसलिए यहां क्वारंटीन किए गए लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


102 कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में भर्ती  
शहर में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 124 हो गई है। इनमें से 102 मरीजों का पीजीआई, जीएमएसएच और जीएमसीएच-32 में इलाज चल रहा है। अब तक 21 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। शहर में अब तक 1785 लोगों के सैंपल टेस्ट के लिए लिए जा चुके हैं। इनमें से 1641 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 23 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट पेंडिंग है। शहर में अभी तक कोरोना से एक मौत हुई है। पीजीआई में कुल 92 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 4 गंभीर मरीजों को आईसीयू में रखा गया है।

जीरकपुर में कोरोना की दस्तक

जिला मोहाली के शहर जीरकपुर में बुधवार को कोरोना ने दस्तक दे दी है। शहर के ढकोली क्षेत्र की एक सोसाइटी में 57 साल के व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब जिला मोहाली में कोरोना पॉजिटिव की संख्या कुल 96 हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना पीड़ित व्यक्ति को पंचकूला के एक निजी अस्पताल में पाइल्स बीमारी की शिकायत पर 24 अप्रैल को दाखिल किया गया था। यहां उपचार के बाद उसे 30 अप्रैल को छुट्टी दे दी गई थी।

इसके बाद मरीज को 3 मई को रूटीन चेकिंग के लिए अस्पताल में बुलाया था। इस दौरान रूटीन चेकअप के साथ कोरोना संक्रमण की जांच के लिए उसके सैंपल चंडीगढ़ पीजीआई में भेजे गए। उसकी बुधवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद मरीज को कोविड-19 सेंटर बनूड़ के ज्ञान सागर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इसकी पुष्टि नोडल अफसर डॉ. मेहताब ने की है। परिवार के सदस्यों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इनमें पीड़ित व्यक्ति की पत्नी, बेटा, बहु और ढाई साल का पोता शामिल है।

एक कोरोना पॉजिटिव आने से ढकोली की सोसाइटी के 96 फ्लैटों के लोग क्वारंटीन
जिला मोहाली के जीरकपुर शहर में बुधवार को ढकोली क्षेत्र की एक सोसाइटी में 57 साल के व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पूरी सोसाइटी में हडकंप मच गया है। डॉक्टरों ने बताया कि ढकोली की सोसाइटी में रहने वाले ई-ब्लॉक के करीब 96 फ्लैट में रहने वाले लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं पीड़ित मरीज के परिवार के सदस्यों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इनमें पीड़ित व्यक्ति की पत्नी, बेटा, बहु और ढाई साल का पोता शामिल है।

20 दिनों के लिए लिफ्ट बंद
ई-ब्लॉक के सभी 96 फ्लैटों के लोगों को 20 दिनों तक घर से बाहर नहीं निकलना है। वहीं 20 दिन के लिए सोसाइटी के ई-ब्लॉक की लिफ्ट बंद कर दी गई है। इस दौरान अगर किसी समान की जरूरत है, तो उसके लिए सोसाइटी के प्रधान के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए घर के सामान की लिस्ट भेजनी होगी। इसके बाद प्रधान द्वारा सामान खरीदकर फ्लैट के बाहर रखा जाएगा। उसके 5 मिनट बाद सोसाइटी का प्रधान उन्हें सूचना देगा कि सामान आपके घर के बाहर रखा है, तब दरवाजा खोलकर सामान घर में ले जाएंगे। इसके अलावा सोसाइटी में 8 सिक्योरिटी गार्ड तैनात कर दिए हैं, ताकि वे लोगों की मदद भी कर सकें। अगर कोई घर से बाहर निकलता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

फार्मासिस्ट के लिए कोरोना सैंपल, डर के मारे भागा

पंचकूला। नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 का एक फार्मासिस्ट कोरोना टेस्ट होने के बाद डर के मारे अस्पताल से भाग गया। हालांकि अभी उसके टेस्ट की रिपोर्ट नहीं आई है। वह सेक्टर-8 पंचकूला का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार इस फार्मासिस्ट के एक दोस्त का एक परिचित पिछले दिनों उनके घर पर आया था, जोकि अब उत्तर प्रदेश में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद फार्मासिस्ट में भी कोरोना के लक्षण दिख रहे थे। कोरोना का सैंपल लेने के बाद अचानक फार्मासिस्ट अस्पताल से फरार हो गया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने शिकायत पुलिस को दे दी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फार्मासिस्ट की तलाश में उसके घर पर छापा मारा गया, लेकिन वह नहीं मिला।

चंडीगढ़ से भागे पॉजिटिव मरीज को पकड़ प्रयागराज में किया आइसोलेट
सेक्टर-56 से दोस्त के साथ बाइक से भागे कोरोना पॉजिटिव युवक को प्रतापगढ़ जिला प्रशासन ने गिरफ्तार कर प्रयागराज स्थित कोविड-19 डेडिकेटेड अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं, मरीज के दोस्त को भी प्रयागराज के अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने मरीज को अपने यहां का ही माना है। बता दें कि सोमवार को कोरोना की जांच के बाद आरोपी बाइक से अपने दोस्त के साथ प्रतापगढ़ स्थित अपने घर भाग निकला था। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जब नगर निगम की टीम उसके घर पहुंची तो उसके यूपी भागने की सूचना मिली।

पॉजिटिव युवक ने अपने परिजनों को भी टेस्ट की जानकारी नहीं दी थी। इसके बाद प्रशासन ने प्रतापगढ़ प्रशासन को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। वहीं चंडीगढ़ में रह रहे युवक के सभी परिजनों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सेक्टर 56 निवासी 34 वर्षीय शत्रुघ्न शुगर का मरीज था। मोहाली के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। बीते सोमवार को वह अस्पताल में डायग्नोस्टिक सेंटर में डायग्नोसिस कराने गया था। डॉक्टरों को कोरोना के लक्षण दिखे तो उन्होंने उसका सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई भेज दिया।

शत्रुघ्न जांच के नाम पर डर गया और घर आकर सेक्टर 52 निवासी अपने दोस्त के साथ बाइक से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के गांव नोली, पोस्ट रउआलाल जंजीर स्थित अपने घर भाग गया। मंगलवार को चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फोन कर जानकारी ली तो पता चला कि वह अपने घर है। शत्रुघ्न के भाई ने बताया कि प्रतापगढ़ के डीएम व पुलिस ने बुधवार देर रात लगभग सवा 12 बजे गांव में आए और शत्रुघ्न व उसके दोस्त को पकड़कर प्रयागराज ले गए, जहां उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed