फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   court

यौन उत्पीड़न के मामले में भागोड़ा आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 04 Dec 2019 02:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
court
किशोरी से यौन उत्पीड़न मामले में जिला अदालत से भगौड़ा घोषित आरोपी को मंगलवार को कालोनी नंबर चार से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। मामला 7 अक्तूबर 2017 का है। पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी कि 4 अक्तूबर को रात आठ बजे वह घर पर थी। उसकी बेटी घर के दरवाजे पर बैठी हुई थी। इस दौरान उसे घर के बाहर से शोर की आवाज आई तो वह सुनकर बाहर गई। बाहर जाकर देखा कि तीन लड़के उनकी बेटी के साथ बदतमीजी कर रहे थे। वह उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। उनको देखकर मां चिल्लाई और उनको गलत हरकतें करने से रोकने लगी तो एक लड़के ने उनकी दाहिनी बाजू पर डंडा मार दिया। आरोपियों ने महिला के साथ भी छेड़छाड़ की। इस दौरान पीड़िता बेहोश गई थी। हाथापाई में पीड़िता की मां का सोने का मंगलसूत्र गिर गया, जिसको लेकर तीनों लड़के मौके से फरार हो गए। जाते जाते पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पुलिस को अपने बयान में कहा कि लड़के किसी अन्य लड़की का नाम लेकर उसके बारे में पूछ रहे थे। इस दौरान पीड़िता ने उन्हें कहा कि भैया मुझे नहीं पता। उसके बाद लड़के बोले कि पीड़िता ने उन्हें भैया कैसे बोला। इसके बाद उन्होंने पीड़िता और उसकी मां से मारपीट के साथ छेड़छाड़ भी की। उसके बाद पुलिस दोनों को सेक्टर-16 हॉस्पिटल ले गई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed