फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   couple run away from house, girl child kidnapping, crime, firozpur, punjab

प्रेमी जोड़ा घर से भागा, युवती के परिजनों ने की शर्मनाक हरकत

Fri, 27 May 2016 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Fri, 27 May 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
couple run away from house, girl child kidnapping, crime, firozpur, punjab
फिरोजपुर में बच्ची की अपहरण - फोटो : अमर उजाला
शादी से 10 दिन पहले युवती को उसका प्रेमी युवक घर से ले भागा। युवती के गुस्साए परिजनों ने आपराधिक वारदात कर डाली। परिजनों ने वीरवार सुबह तड़के घर में घुसकर लड़के की छोटी बहन का अपहरण कर लिया। पीड़ित परिवार ने इस संबंधी चाइल्ड लाइन को शिकायत दी। चाइल्ड लाइन ने पुलिस की मदद से बच्ची को आरोपियों से मुक्त करवाया।
विज्ञापन


उधर, थाना घल्लखुर्द के प्रभारी अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि बच्ची के परिजन वाले आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते थे, इसीलिए आरोपियों पर अपहरण का मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


चाइल्ड लाइन के इंचार्ज चमन लाल मोंगा ने बताया कि वीरवार सुबह नौ बजे बाबू लाल ने उन्हें काल करके कहा कि उसकी नौ साल की बच्ची राधा रानी को कश्मीर सिंह उर्फ शीरा समेत आठ लोग सुबह पांच बजे घर से उठाकर ले गए हैं। चाइल्ड लाइन ने थाना घल्लखुर्द को शिकायत दी। एसएचओ अवतार सिंह राज पाल पुलिस पार्टी समेत कश्मीर के घर पहुंचे वहां से उन्हें बच्ची बरामद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कश्मीर ने पुलिस को बताया कि बाबू का भांजा सोनू बुधवार रात को उनकी बेटी भगाकर ले गया, जबकि बेटी की दस दिन बाद शादी होने वाली है। एसएचओ ने कहा कि इस बाबत उनके पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है, लेकिन बच्ची के अपहरण की शिकायत मिली है। बच्ची के परिजन वाले आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं इसीलिए तुम्हें बख्श दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed