फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First Air Force Heritage Center of India will be set up at Government Press Building in Chandigarh

गर्व की बात: चंडीगढ़ में बनेगा देश का पहला वायु सेना विरासत केंद्र, प्रशासन-वायु सेना के बीच हुआ करार

Sat, 28 Aug 2021 12:50 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 28 Aug 2021 12:50 AM IST
सार

पहले यहां विंटेज कारों का म्यूजियम बनाया जाना था, लेकिन किसी कंपनी ने रुचि नहीं दिखाई, जिसकी वजह से प्रशासन ने अपनी योजना में बदलाव किया है और गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर ये विरासत केंद्र बनाया जाएगा।

विज्ञापन
First Air Force Heritage Center of India will be set up at Government Press Building in Chandigarh
वायु सेना और चंडीगढ़ प्रशासन के बीच करार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग में देश का पहला वायु सेना विरासत केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और भारतीय वायु सेना के उप प्रमुख (वाइस चीफ) एयर मार्शल विवेक राम चौधरी की मौजूदगी में प्रशासन और वायु सेना के बीच करार हुआ। विरासत केंद्र का रखरखाव प्रशासन करेगा, जबकि हथियार व अन्य औजार वायु सेना स्थापित करेगी।

विज्ञापन


यहां लोग वायु सेना के इतिहास को पढ़ और देख पाएंगे। वायु सेना के अधिकारी गाइड की भूमिका निभाएंगे। लोग युद्ध में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियारों को देख सकेंगे और सिम्युलेटर्स का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। करार के अनुसार टेंडर के चार महीने के अंदर वायु सेना विरासत केंद्र को बनाया जाएगा। 
विज्ञापन



करार में ये भी लिखा गया है कि राजस्व के लिए यूटी प्रशासन प्रवेश शुल्क भी लगा सकता है। पहले यहां विंटेज कारों का म्यूजियम बनाया जाना था, लेकिन किसी कंपनी ने रुचि नहीं दिखाई, जिसकी वजह से प्रशासन ने अपनी योजना में बदलाव किया है और गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर ये विरासत केंद्र बनाया जाएगा। केंद्र में विमान के मॉडल और हथियार प्रदर्शित होंगे, लेकिन बड़ा आकर्षण फ्लाइट सिम्युलेटर होगा, जो लोगों को एक विमान में होने का अनुभव प्रदान करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों में बढ़ेगी जागरूकता

प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि ये बच्चों के लिए काफी अच्छा होगा, क्योंकि वह वायु सेना के विमान के मॉडल और हथियार को अपने ही शहर में देख सकेंगे। प्रशासन के अधिकारियों का मानना है कि इस म्यूजियम के बनने से बच्चों में भारतीय वायु सेना को लेकर जागरूकता बढ़ेगी और सेना में जाने का जज्बा भी जागेगा।

विरासत केंद्र को बनाएंगे सबसे लोकप्रिय स्थल : वीआर चौधरी
भारतीय वायु सेना के उप प्रमुख (वाइस चीफ) एयर मार्शल विवेक राम चौधरी ने कहा कि चंडीगढ़ के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। वायु सेना इसे शहर का सबसे लोकप्रिय स्थल बनाएगी। आने वाले समय में यह शहर के लिए आइकन बनेगा। यहां ऑडियो-वीडियो के माध्यम से वायु सेना के इतिहास केबारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह जल्द विरासत केंद्र के काम को पूरा करेंगे और वीपी सिंह बदनौर को उद्घाटन के लिए बुलाएंगे। इस मौके पर वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि ये विरासत केंद्र बच्चों और युवाओं के अंदर सेना में शामिल होने का जज्बा पैदा करेगा।

चंडीगढ़ प्रशासन की जिम्मेदारियां

  • विमान, एयरो इंजन और अन्य आईएएफ कलाकृतियों को रखने के लिए प्लेटफार्मों के निर्माण सहित सिविल कार्य
  • सिम्युलेटर और कियोस्क के लिए वातानुकूलित स्थान उपलब्ध कराना
  • सिम्युलेटर, कियोस्क व अन्य उपकरणों के लिए बिजली उपलब्ध कराना
  • वायु सेना विरासत केंद्र के रखरखाव की जिम्मेदारी और बिजली, पानी, लाइसेंस शुल्क का वहन
  • सुरक्षा गार्ड आदि प्रदान करना
वायु सेना की जिम्मेदारियां
  • म्यूजियम का डिजाइन, परियोजना पर विस्तृत योजना तैयार करना
  • सिम्युलेटर, ऑडियो-वीडियो उपकरण सहित एलईडी डिस्प्ले/प्रोजेक्टर, स्क्रीन और ऐसे अन्य तकनीकी उपकरण उपलब्ध कराना, संचालन और रखरखाव करना
  • एयरो इंजन, एयरक्राफ्ट, कियोस्क और अन्य आईएएफ आर्टिफैक्ट्स जिसमें मशीन/फिक्स्चर इत्यादि शामिल हैं, उनका रखरखाव करना
  • भारतीय वायुसेना की उपलब्धियों और व्यक्तित्वों पर वीडियो, फिल्म सहित पर्याप्त प्रचार सामग्री रखना। लोगों को जानकारी देने के लिए गाइड उपलब्ध कराना
म्यूजियम से ऐसे कमाएगा प्रशासन
  • वायु सेना विरासत केंद्र में प्रवेश के लिए शुल्क
  • सिम्युलेटर का अनुभव प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त शुल्क
  • वायु सेना विरासत केंद्र के परिसर में कैफेटेरिया
  • खाली जगह को कैफे बैकएंड, बैठने के लाउंज के लिए किया जा सकता है चिह्नित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed