{"_id":"6a3196e633c91435b90ac0e7","slug":"counting-forms-reached-110-lakh-voters-in-two-days-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1047281-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: दो दिन में 1.10 लाख मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: दो दिन में 1.10 लाख मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र
विज्ञापन
चंडीगढ़। डीसी-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के गणना चरण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में 15 जून से शुरू हुए गणना कार्य की जमीनी स्तर पर हुई प्रगति का आकलन किया गया। प्रशासनिक सुविधा के लिए चंडीगढ़ को 10 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ब्लॉक की जिम्मेदारी एक सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) को सौंपी गई है, जबकि उनकी सहायता के लिए 614 बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) तैनात किए गए हैं।
अधिकारियों के अनुसार शहर के कुल 5,16,427 मतदाताओं में से लगभग 1.10 लाख मतदाताओं को गणना कार्य शुरू होने के पहले दो दिनों के भीतर ही गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। समीक्षा बैठक में बताया गया कि आठ बीएलओ ने मात्र दो दिनों में अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में प्रपत्र वितरण का कार्य पूरी तरह संपन्न कर लिया है।
डीसी निशांत कुमार यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ किए जाएं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आठ बीएलओ को प्रशंसा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। डीसी ने शेष बीएलओ को भी वितरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का गणना चरण 14 जुलाई तक जारी रहेगा और निर्धारित समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत मतदाता कवरेज सुनिश्चित किया जाएगा।