{"_id":"663c70db422fcee7050c0ec0","slug":"counter-intelligence-jalandhar-busts-inter-state-weapon-smuggling-racket-with-arrest-of-two-smugglers-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: जालंधर सीआई ने किया अंतरराज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, छह पिस्तौल के साथ दो तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: जालंधर सीआई ने किया अंतरराज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, छह पिस्तौल के साथ दो तस्कर काबू
Thu, 09 May 2024 12:16 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 09 May 2024 12:16 PM IST
सार
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि रैकेट पिछले 6 महीनों में हथियारों की चार बड़ी खेपें खरीद चुका था। आरोपियों पर शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर एसएसओसी अमृतसर में दर्ज की गई है।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार
- फोटो : X @DGPPunjabPolice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) जालंधर ने गुप्त सूचना के आधार पर एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पांच .32 बोर पिस्तौल और एक .30 बोर पिस्तौल सहित छह पिस्तौल और सात मैगजीन बरामद की हैं।
पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी मट्टू निवासी रईया और राहुल मसीह निवासी गांव चविंडा देवी, अमृतसर के रूप में बताई। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह गिरोह पिछले छह महीनों में मध्य प्रदेश के उज्जैन से हथियारों की चार बड़ी खेप प्राप्त कर चुका था। गिरोह के सदस्य अमेरिका स्थित एक आपराधिक इकाई के संपर्क में थे और उसके निर्देश पर हथियारों की खेप प्राप्त करते थे। पुलिस टीमों ने दो अन्य महत्वपूर्ण सदस्यों की पहचान की है और उन्हें गैंगस्टरों को हथियार आपूर्ति करने के लिए नामांकित किया है।
एआईजी सीआई जालंधर नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सीआई वित्तीय खुफिया इकाई (एफआईयू) एसएएस नगर के साथ एक संयुक्त अभियान में जालंधर की पुलिस टीमों ने रेलवे स्टेशन जालंधर छावनी के पास एक विशेष नाका लगाया और आरोपियों को पकड़ लिया। इस संबंध में, शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और 25 (8) के तहत पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर में मामला दर्ज की किया गया है।