फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   counselor kainth issue: audio viral of talk of mayor and victim's lawyer

पार्षद कैंथ मामला: मेयर और वकील के बातचीत का ऑडियो वायरल

Thu, 09 Jun 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 09 Jun 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
counselor kainth issue: audio viral of talk of mayor and victim's lawyer
मेयर अरुण सूद और वकील मुकेश मित्तल - फोटो : ‌file photo

भाजपा पार्षद सतीश कैंथ के आत्मसमर्पण के एक दिन बाद शहर में मेयर अरुण सूद और शिकायतकर्ता विधवा महिला के वकील मुकेश मित्तल की बातचीत का एक तथाकथित आडियो वायरल हो रहा है। बुधवार को वायरल हुए इस आडियो से एक नया राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है।

विज्ञापन


आडियो में मेयर अरुण सूद से बातचीत के दौरान वकील मुकेश मित्तल कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि दोनों पक्षों में समझौता करवाने के लिए सूद उनके घर कैंथ को लेकर आए थे। सूद कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि  उन्होंने नहीं बल्कि मित्तल ने पहले समझौता कराने की पेशकश रखी थी। आडियो में मित्तल ने यह भी कह रहे हैं कि इससे पहले तो सूद कभी भी उनके घर नहीं आए थे। आडियो में एक जगह सूद यह भी कह रहे हैं कि पार्टी में उनके खिलाफ भी भाजपा पार्षद बोलते हैं।
विज्ञापन


वकील मुकेश मित्तल आरएसएस से जुड़े हुए हैं। आडियो में वकील मुकेश मित्तल शुरू में मेयर अरुण सूद से कह रहे हैं कि कैंथ ने आत्मसमर्पण से पहले एक चैनल को इंटरव्यू में कहा कि मित्तल ने कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के साथ मिलकर उनके खिलाफ साजिश रची है और मुकेश मित्तल के खिलाफ भी ईडी में जांच चल रही है। इसके जवाब में मेयर अरुण सूद ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है और न ही इस बारे में कैंथ से कोई बात हुई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुण सूद, मेयर ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला का बेटा सबसे पहले उनके पास कैंथ से समझौता करवाने के लिए आया था। उनके पास रोजाना आम लोग अपनी समस्याओं के निवारण के लिए आते हैं तो इसमे क्या गलत है ? उन्होंने माध्यम बनाकर मामला सुलझाने का प्रयास किया। कैंथ जब कांग्रेस में थे तो शिकायतकर्ता उस समय पवन बंसल के पास भी गए थे। उस समय बंसल सांसद भी थे लेकिन कैंथ पर मामला दर्ज नहीं हुआ था।
  
 आडियो सही है। मेयर अरुण सूद कैंथ को लेकर उनके घर समझौता करवाने आए थे। मैंने तो इससे पहले कभी कैंथ को देखा तक नहीं था। कैंथ ने आत्म समर्पण के दौरान मेरे बारे में जो कहा था, इस संबंध में बताने के लिए मैंने मेयर को फोन किया था। मेरे बारे में कैंथ ने जो भी कहा होगा वह भाजपा से सलाह करके ही बोले होंगे। कैंथ ने विधवा महिला के प्लाट पर कब्जा किया है और मेयर उन्हें बचाने का प्रयास कर रहे हैं।


पहले भी भाजपा नेताओं की बातचीत के आडियो हुए हैं वायरल
इससे पहले मेयर चुनाव के पूर्व भाजपा नेताओं के बीच बातचीत के आडियो वायरल हो चुके हैं। महासचिव प्रेम कौशिक और बापूधाम के भाजपा नेता सुनील शर्मा के बीच संगठन चुनावों पर हुई बातचीत दो बार वायरल हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed