{"_id":"6a90a36aa76361055e07f0d4","slug":"councilor-manaur-threatened-with-extortion-demand-of-5-lakh-seeks-help-from-ssp-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1108290-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पार्षद मनौर को पांच लाख की रंगदारी की धमकी, एसएसपी से लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पार्षद मनौर को पांच लाख की रंगदारी की धमकी, एसएसपी से लगाई मदद की गुहार
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम के वार्ड नंबर-29 से पार्षद मनौर ने राहुल यादव और उसके भाई धनराज यादव के खिलाफ पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और परिवार समेत जान से मारने की धमकी देने की शिकायत एसएसपी कंवरदीप कौर को दी है। पार्षद ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपी लगातार फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से रुपये देने का दबाव बना रहे हैं। रकम नहीं देने पर उन्हें, उनकी पत्नी और बच्चों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। शिकायत के मुताबिक, मोबाइल नंबर 8434113996 से पार्षद को लगातार कॉल और व्हाट्सएप संदेश मिल रहे हैं। उन्होंने पुलिस को कॉल डिटेल और संदेशों के स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराने की बात कही है। लगातार मिल रही धमकियों के कारण पार्षद ने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।
10-12 लोगों के साथ हमला करने का आरोप
पार्षद ने शिकायत में आरोप लगाया कि इससे पहले राहुल यादव करीब 10-12 लोगों के साथ उसके परिवार को धमकाने पहुंचा था। आरोप है कि कुछ लोगों के पास धारदार हथियार थे। इसी दौरान आरोपियों ने उस कार का पीछा किया, जिसमें पार्षद का भतीजा और बहन सवार थे। वाहन रोककर उनके साथ मारपीट और हथियारों से हमला करने का भी आरोप लगाया गया है।
बिहार के पैतृक गांव पहुंचने का दावा
शिकायत में पार्षद ने आरोप लगाया कि आरोपी अपने साथियों के साथ बिहार के सीवान जिले के मनिया गांव स्थित उसके पैतृक घर पर भी पहुंचे और परिवार को धमकाया। पार्षद का कहना है कि पूर्व की घटना की शिकायत पुलिस को देने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
एफआईआर और सुरक्षा की मांग
पार्षद ने एसएसपी से आरोपियों और उनके साथियों के खिलाफ रंगदारी, धमकी, मारपीट समेत अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। साथ ही आरोपियों के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच तथा परिवार को तत्काल सुरक्षा देने की मांग की है।