फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   counciler satish kainth, chandigarh bjp, chandigarh congress, house meeting, chandigarh

सतीश कैंथ के खिलाफ दर्ज मामले में मेयर को घेरेगी कांग्रेस

Sat, 19 Mar 2016 07:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 19 Mar 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
counciler satish kainth, chandigarh bjp, chandigarh congress, house meeting, chandigarh
सतीश कैंथ - फोटो : file
भाजपा पार्षद सतीश कैंथ पर दर्ज हुए मामले में कांग्रेस पार्टी ने 30 मार्च को होने वाली सदन की बैठक में मेयर को घेरने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस मेयर के इस्तीफे की मांग करेगी। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों में जमकर हंगामा होने की आशंका है।
विज्ञापन


मालूम हो कि जब पिछले साल पूर्व मेयर पूनम शर्मा पर बिना नक्शे के अटावा में इमारत का निर्माण करने का मामला सामने आया था तो उस समय अरुण सूद ने अन्य भाजपा पार्षदों के साथ मिलकर हंगामा किया था। कांग्रेस पार्टी इसलिए भी ज्यादा हंगामा करने के मूड़ में है क्योंकि कैंथ मेयर अरुण सूद के करीबी हैं। पिछले कांग्रेस से भाजपा में शामिल करवाने में अरुण सूद ने अहम भूमिका निभाई थी और अब भी मेयर अरुण सूद भी कैंथ की मदद कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी कैंथ के अलावा केंद्र सरकार द्वारा नगर निगम के बजट में हुई कटौती पर भी भाजपा को घेरेगी ।
विज्ञापन


वह इसके लिए सांसद किरण खेर को जिम्मेवार बता रही है। इसके साथ ही विजय देव के समय से पहले तबादले का मामला भी गरमा सकता है। कांग्रेस का दावा है कि भाजपा के चंद पार्षद भी कैंथ पर हुए दर्ज मामले में दबी जुबान में विरोध कर रहे हैं। यह विरोध अगले माह भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के बनने के बाद तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर को लेनी चाहिए जिम्मेवारी: चावला
कांग्रेस के पूर्व मेयर सुभाष चावला का कहना है कि कैंथ पर मामला दर्ज होने की मेयर अरुण सूद को नैतिक जिम्मेवारी लेनी चाहिए। पिछले साल जब कैंथ में शुरुआत में ही प्लाट पर कब्जा करने के दस्तावेज सामने आए थे तो  उस समय मेयर ने प्रेसवार्ता कर कहा था कि अगर यह दस्तावेज ठीक हुए तो वह पार्षद पद से इस्तीफा दे देंगे।  अब तो भाजपा यह भी नहीं कह सकती है कि उनकी सरकार नहीं है और कैंथ को फंसाया जा रहा है। सदन की बैठक में मेयर से इस्तीफे की मांग की जाएगी।


कोट------------
कैंथ के खिलाफ जांच चल रही है उन्हें दोषी करार नहीं किया गया है। मैंने इस्तीफा देने की बात नहीं की है। पूर्व मेयर पूनम शर्मा ने बिना नक्शे के इमारत का निर्माण किया तो उन्होंने यह बात सदन में ही कबूल की थी। जब से भाजपा का मेयर बना है तब से कांग्रेस किसी न किसी मुद्दे पर बेवजह राजनीति कर रही है। उन्हें अपनी हार बर्दाश नहीं हो रही है
अरुण सूद, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed