फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corruption: Inspector Sekhon's rank reduced to SI

भ्रष्टाचार : इंस्पेक्टर सेखों का रैंक घटाकर एसआई बनाया

Thu, 26 Dec 2024 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Corruption: Inspector Sekhon's rank reduced to SI
चंडीगढ़। भ्रष्टाचार से जुड़े एक पुराने मामले में यूटी पुलिस के सिक्योरिटी ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर हरिंद्र सिंह सेखों की विभाग द्वारा डिमोट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में विभागीय जांच की रिपोर्ट के आधार पर इंस्पेक्टर के कंधे पर लगे थ्री स्टार में से एक कम कर उसे सब इंस्पेक्टर कर दिया गया है। हालांकि भ्रष्टाचार से जुड़े इसी मामले में इंस्पेक्टर को सीबीआई द्वारा पहले क्लीन चिट दी जा चुकी है। दरअसल वर्ष 2023 में इंस्पेक्टर सेखों आपरेशन सेल में बतौर इंचार्ज तैनात था। उसी समय सीबीआई ने हिस्ट्रीशीटर की शिकायत पर ट्रैप लगाकर मनीष और स्क्रैप डीलर अनिल गोयल को सात लाख रुपये मांगने के मामले में गिरफ्तार किया था। बाकायदा बाद में इसी मामले में एक कांस्टेबल का भी नाम सामने आया था। पूछताछ में बताया गया कि कांस्टेबल इंस्पेक्टर सेखों की एवज में यह सात लाख रुपयेे की डिमांड कर रहा था। इसके बाद सीबीआई ने सेखों को भी इस मामले में पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया था और उसके मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच करवाई गई थी। लेकिन सीबीआई ने जांच के दौरान ही सेखाें को इस मामले में क्लीन चिट दे दी थी। लेकिन उक्त मामले को लेकर पुलिस विभाग द्वारा एक विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई थी। इस मामले की जांच एक डीएसपी स्तर के अधिकारी द्वारा की जा रही थी और बीते कुछ दिन पहले ही इस पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट आलाधिकारियों को सौंपी गई थी। इस जांच रिपोर्ट के बाद ही पुलिस मुख्यालय की ओर से हरिंद्र सिंह सेखों को इंस्पेक्टर पद से डिमोट करके एसआई बनाने के आदेश जारी किए। उधर, इंस्पेक्टर सेखों की पत्नी भी यूटी पुलिस में ही तैनात है और सेखों दंपति के खिलाफ सीबीआई ने आय से अधिक संपति का भी मामला दर्ज किया हुआ है। इस मामले में अभी सेखोंं दपंति के खिलाफ जांच चल रही है।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed