फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corporation should be traced to know the ownership of the place: Satya Pal Jain

जगह का मालिकना हक का जानने के लिए निगम करवाए निशानदेही : सत्य पाल जैन

Tue, 09 Jun 2020 02:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Corporation should be traced to know the ownership of the place: Satya Pal Jain
मनीमाजरा। रेलवे लाइन के पास पॉकेट नंबर 11 में जमीन पर मालिकाना हक को लेकर उपजे विवाद को निपटाने के लिए भारत सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन मनीमाजरा पहुंचकर स्थल का दौरा किया। उसके साथ भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश महामंत्री सतिंदर, पूर्व मेयर देवेश मोदगिल, पूर्व प्रदेश सचिव व एडवाइजरी कांउसिल चंडीगढ़ प्रशासन के सदस्य सतपाल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा नेता बलजीत सिंह ढिल्लों ने जमीन का दौरा करवाने के बाद जमीन के संबंधित कागजात भी सत्यपाल जैन को दिखाए। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन ने बताया कि बलजीत सिंह ढिल्लों इस जमीन को अपनी पुश्तैनी बता रहे हैं, जबकि निगम इस जगह को सरकारी बता रहा है। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद पैदा हुआ है। इस विवाद को समाप्त करने का एक ही उपाय है कि नगर निगम इस जमीन की निशानदेही करवाए ताकि जमीन के असली मालिक का पता लग सके। उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी में आया है कि बलजीत ढिल्लों ने पहले ही निगम के अधिकारियों को जमीन की निशानदेही के लिए आग्रह किया है। वे खुद मंगलवार को निगम के अधिकारियों से मिलकर इस विवाद को समाप्त करने के लिए जमीन की निशानदेही करने के लिए कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed