{"_id":"5f1b3af68ebc3e63750f6b45","slug":"corporation-outstanding-electricity-bill-march-department-cut-connection-chandigarh-news-pkl382473431","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम ने नहीं भरा मार्च का बकाया बिजली बिल तो विभाग ने काटा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम ने नहीं भरा मार्च का बकाया बिजली बिल तो विभाग ने काटा कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। लॉकडाउन से पहले का बिजली बिल न जमा करने पर बिजली विभाग ने शहर के कई सामुदायिक केंद्रों व शौचालय का कनेक्शन काट दिया है। नगर निगम ने आनन-फानन में कुछ बिल जमा कराए तो विभाग ने थोड़ी देर बाद बिजली कनेक्शन जोड़ा। बिजली विभाग ने शुक्रवार को सेक्टर-19 सदर मार्केट, पालिका मार्केट, सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-18 पब्लिक टॉयलेट, सेक्टर-27 सामुदायिक केंद्र की बिजली काट दी।
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निगम ने फरवरी और मार्च के भी बिल जमा नहीं कराए हैं। कोरोना महामारी के कारण कुछ रियायत दी गई थी, लेकिन जब बिल जमा नहीं हुए तो कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, निगम ने आनन-फानन में सेक्टर-27 के सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-18 के टॉयलेट व सेक्टर 19 के सामुदायिक केंद्र का बकाया बिल भर दिया। उसके बाद विभाग ने कुछ देर बाद तीनों जगह का बिजली कनेक्शन जोड़ दिया। बिजली विभाग के जेई करमजीत सिंह ने बताया कि बकाया बिलों को लेकर पहले निगम को पत्र लिखा था। जब कोई जबाव नहीं मिला तो कनेक्शन काटा गया है।
पालिका मार्केट व सदर मार्केट के बिलों की नहीं जानकारी
नगर निगम के पास सेक्टर-19 स्थित पालिका व सदर मार्केट के टॉयलेट के बिलों की कोई जानकारी ही नहीं है। बिजली कनेक्शन कटने के बाद भी निगम की ओर से न कोई जेई न एसडीओ बिजली विभाग पहुंचा है। सदर मार्केट शहर की सबसे बड़ी बूथ मार्केट है। बिजली न होने से वहां लोगों को काफी समस्या होगी। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिलों का बकाया जमा न होने तक कनेक्शन नहीं जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
कोट
शहर की सबसे बड़ी मार्केट के पब्लिक टॉयलेट का बिजली कनेक्शन कट गया है। यहां प्रतिदिन 3 से 4 हजार लोग आते हैं। पानी की समस्या व शाम के समय बिजली न होने से तो लोगों को काफी परेशानी होगी।
-नरेंद्र सिंह, मार्केट प्रधान, सेक्टर 19 सदर मार्केट
पालिका मार्केट सड़क के किनारे बनी है। मार्केट के साथ ही यहां से गुजरने वाले लोग भी इस टॉयलेट का प्रयोग करते हैं। अब यहां बिजली कनेक्शन कटने के बाद पानी की भी समस्या होगी।
-नरेश जैन, प्रधान, सेक्टर 19 पालिका मार्केट
कोरोना के कारण अभी शहर के सभी टॉयलेट व सामुदायिक केंद्रों का बिजली बिल बकाया रह गया है। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, वैसे-वैसे बिलों का भुगतान कराया जा रहा है।
-केके यादव, कमिश्नर, नगर निगम