फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corporation launched a campaign, challans of seven people who wasted water on the first day

निगम ने चलाया अभियान, पहले दिन पानी बर्बाद करने वाले सात लोगों के चालान

Sat, 16 Apr 2022 12:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Corporation launched a campaign, challans of seven people who wasted water on the first day
चंडीगढ़। नगर निगम पानी बर्बाद करने वालों के खिलाफ हर साल 15 अप्रैल से 30 जून तक अभियान चलाता है। इसी के तहत शुक्रवार को शहर में सात लोगों के चालान काटे गए और 98 को नोटिस जारी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि छुट्टी का दिन होने के कारण कम चालान हुए। लोगों को कहीं नहीं जाना था, इसलिए सुबह गाड़ी धोते हुए या अन्य प्रकार से पानी का दुरुपयोग करते नहीं दिखे।
विज्ञापन

एसई पब्लिक हेल्थ विजयप्रेमी ने बताया कि शहर के अलग-अलग सेक्टरों में सात चालान किए गए हैं। पहला दिन होने के कारण कर्मचारियों और क्षेत्र प्रभारियों को भी थोड़ा समय लगा। प्रतिदिन सुबह साढ़े पांच से साढ़े आठ बजे तक चालान किए जाने हैं। इसके लिए एक्सईएन जगदीश सिंह और यशपाल शर्मा को भी सीधे शिकायत दे सकते हैं। इसके अलावा फील्ड में 18 एसडीई के साथ 36 जेई की टीम को तैनात किया गया है। प्रत्येक एसडीई के साथ दो-दो जेई को भी तैनात किया गया है। यह टीम पानी का दुरुपयोग करने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना करेगी। यह राशि लोगों के पानी के बिलों में जुड़कर आएगी। बता दें कि हर साल गर्मियों में पानी की खपत 115 एमजीडी तक पहुंच जाती है। इससे पानी के लो प्रेशर की समस्या भी बढ़ जाती है। शहर में अभी 97 एमजीडी पानी कजौली और 285 ट्यूबवेल से लगभग 15 एमजीडी पानी की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed