फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corporation committee will inspect all Dhobi Ghat on 22 and 23 July

22 व 23 जुलाई को सभी धोबी घाट का निरीक्षण करेगी कमेटी

Tue, 21 Jul 2020 02:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Corporation committee will inspect all Dhobi Ghat on 22 and 23 July
चंडीगढ़। नगर निगम में सोमवार को धोबी घाट के सौंदर्यीकरण के लिए गठित की गई कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में तय हुआ कि 22 व 23 जुलाई को कमेटी के सभी सदस्य धोबी घाट का निरीक्षण करेंगे ताकि घाटों की हकीकत पता चल सके।
विज्ञापन

कमेटी के चेयरमैन शक्ति प्रकाश देवशाली ने कहा कि कई बार कपड़े धोने की दरें काफी ज्यादा हो जातीं हैं। इससे लोग परेशान होते रहते हैं। वहीं लोग इसकी शिकायत कहां करें इसकी भी जानकारी नहीं होती है। इसलिए अब शहर में धोबी घाटों पर कपड़े धोने के रेट नगर निगम तय करेगा। इसके अलावा निगम धोबी घाटों के सुंदरीकरण का कार्य भी कराने की जरूरत है। इसके लिए कमेटी सदस्य खुद घाटों का निरीक्षण करेंगे ताकि हकीकत का पता चल सके। कमेटी ने धोबी घाट को आधुनिक बनाने के लिए 10 दिनों में ऑफिसर से पॉलिसी बनाने को कहा गया है। इसके अलावा धोबी घाटों को नए सिरे से अलॉट करने को कहा गया है। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि धोबी घाट पर मिलने वाली सुविधाओं की लिस्ट बननी चाहिए। इसके अलावा पॉलिसी में धोबी घाट के रखरखाव का भी उल्लेख करना चाहिए। ज्ञात हो कि अभी निगम को सेक्टर 15 स्थित धोबी घाट से ही रेवेन्यू मिल रहा है। शेष घाट धोबी अपने स्तर पर चला रहे हैं। कमेटी में पार्षद आशा जसवाल, गुरप्रीत सिंह, रविंदर कौर, कंवरजीत राणा व मनोनीत पार्षद चरणजीव सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed