{"_id":"5f46b36a8ebc3e3d125c091b","slug":"corporation-committee-looked-cleaning-system-meeting-held-on-wednesday-system-smart-watches-strengthened-chandigarh-news-pkl385907859","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ नगर निगम ने सफाई व्यवस्था देखने वाली कमेटी से कहा- स्मार्ट घड़ियां हों और मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ नगर निगम ने सफाई व्यवस्था देखने वाली कमेटी से कहा- स्मार्ट घड़ियां हों और मजबूत
Thu, 27 Aug 2020 11:45 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की बैठक में मौजूद अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ नगर निगम में बुधवार को सफाई व्यवस्था की कमेटी की बैठक चेयरमैन राजेश कालिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कहा गया कि स्मार्ट घड़ियों की व्यवस्था ठीक है। इसे और मजबूती से लागू किया जाए।
वहीं, सेनेटरी इंस्पेक्टरों से कहा गया कि अपने-अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का समय निर्धारित करें। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को दोपहर में आधे घंटे का भोजन के लिए समय दिया जाए। इसके अलावा गर्मियों में सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक और सर्दियों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक कार्य कराया जाए।
सदस्यों ने कहा कि लंबा ब्रेक देने से अच्छा है कि लगातार काम करवाकर जल्द कर्मचारियों को घर भेजा जाए। इधर, सफाई कर्मचारी लगातार स्मार्ट घड़ियों का विरोध कर रहे हैं। वहीं, कमेटी ने इस व्यवस्था को बेहतर बताया। कहा कि इससे काम बेहतर तरीके से होगा।
विज्ञापन
कमेटी के सदस्यों ने कहा कि अगली बैठक में लावारिस कुत्तों की नसबंदी व पशु प्रबंधन पर चर्चा की जाएगी। इसके लिए अधिकारी सभी दस्तावेज तैयार करके लाएं। बैठक में महेश इंदर सिंह, हीरा नेगी, रविंदर कौर गुजराल, एमओएच डॉ. एपी सिंह आदि मौजूद रहे।
स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ने के कारणों पर होगी समीक्षा
स्वच्छता कमेटी के सदस्यों ने कहा कि स्वच्छता रैंकिंग में शहर बेशक 4 पायदान ऊपर आया हो, लेकिन 16वां स्थान सिटी ब्यूटीफुल को शोभा नहीं देता। कहां व क्या कमियां रहीं, इसकी समीक्षा होनी चाहिए। सदस्यों ने अगली बैठक में रिपोर्ट के साथ अधिकारियों से आने को कहा है।
इसके साथ ही कमियों को दूर कैसे करेंगे इसका वार्डवार भी एक प्रोजेक्ट बनाकर लाने को कहा है ताकि पार्षद अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।