फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus updates in Haryana: Hisar's woman is cured from coronavirus

आठ दिनों में कोरोना को मात देकर घर लौटी हिसार की पॉजिटिव महिला, तालियां बजाकर लोगों ने किया स्वागत

Mon, 06 Apr 2020 09:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 06 Apr 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus updates in Haryana: Hisar's woman is cured from coronavirus
स्वास्थ्य विभाग की टीम का लोगों ने किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
हिसार जिले की पहली कोरोना संक्रमित महिला बिमला देवी (59) आठ दिन में कोविड-19 को मात देकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से सोमवार को घर लौट आई। पीड़ित महिला के इलाज के दौरान दो सैंपल भेजे गए, जो निगेटिव आए, जबकि उसके पति के दूसरे सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव आने पर चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ दंपती को उनके घर छोड़कर आई। घर पहुंचने पर दंपती और उन्हें छोड़ने आई टीम पर सेक्टर 16-17 के लोगों ने फूल बरसा कर और तालियां बजाकर स्वागत किया। 
विज्ञापन


18 मार्च को अमेरिका से हिसार लौटी थी, बीमार होने पर 30 को पहुंची अस्पताल
बिमला अपने पति के साथ बेटा-बहू से मिलकर अमेरिका से 17 मार्च को दिल्ली और 18 मार्च को हिसार स्थित घर लौटी थी। जब उसे खांसी-जुकाम की शिकायत हुई तो उसने 20 मार्च को अस्पताल में फोन से सूचना दी। तब विभाग ने उन्हें घर में क्वारंटीन कर दिया गया था। 30 मार्च को एंबुलेंस द्वारा महिला और उसके पति को अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन


जांच में महिला का सैंपल पॉजिटिव पाया गया, जबकि उसके पति का निगेटिव आया था। उसके बाद महिला को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, जबकि उसके पति को गुजवि में क्वारंटीन किया गया था। विभाग के अधिकारियों ने दंपती को अब उनके घर में ही क्वारंटीन किए जाने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी वासियों ने तालियां बजाकर किया स्वागत
स्वास्थ्य विभाग की पिंक कलर की बस ने जैसे ही गली में प्रवेश किया तो कॉलोनी वासियों ने बालकनी में खड़े होकर तालियां बजाना शुरू कर दिया। जब तक दंपती अपने घर में नहीं घुसा, तब तक कॉलोनीवासी ताली बजाकर उनका स्वागत करते रहे। दंपती ने भी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ सहित सभी कॉलोनी वासियों का सहयोग के लिए हाथ जोड़कर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed