{"_id":"5e8c079e8ebc3e76d4527c1f","slug":"coronavirus-pakistan-cancelled-all-religious-events-in-gurudwara-panja-sahib-on-baisakhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारीः पाकिस्तान ने गुरुद्वारा पंजा साहिब में होने वाले सभी धार्मिक समागम किए रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारीः पाकिस्तान ने गुरुद्वारा पंजा साहिब में होने वाले सभी धार्मिक समागम किए रद्द
Tue, 07 Apr 2020 10:29 AM IST
खुशबू गोयल
अशोक नीर, अमृतसर
अशोक नीर, अमृतसर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा पंजा साहिब
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान सरकार ने खालसा स्थापना दिवस बैसाखी के पर्व पर गुरुद्वारा पंजा साहिब में होने वाले सभी धार्मिक समागम रद्द कर दिए हैं। किसी महामारी के कारण गुरुद्वारा पंजा साहिब में होने वाले धार्मिक समागम को रद्द करने की यह पहली घटना है।
पाकिस्तान सरकार बैसाखी पर्व पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए एसजीपीसी सहित अन्य गुरुद्वारा कमेटियों को श्रद्धालुओं के लिए प्रति वर्ष तीन हजार वीजा जारी करती है। विदेशों में बसे दो हजार सिखों को भी वीजा जारी किया जाता है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारियों को इस समागम के लिए वीजा जारी न करने के निर्देश दे दिए हैं। अमर उजाला ने गत माह ही खुलासा किया था कि इस बार पाकिस्तान जाने वाले जत्थे पर कोरोना वायरस की छाया पड़ सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार, इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के उप सचिव इमरान गोंडल ने कहा कि ईटीपीबी और पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पीएसजीपीसी) की एक बैठक में सर्व सम्मति से यह फैसला लिया गया। फैसले के मुताबिक, इस वर्ष गुरुद्वारा पंजा साहिब में बैसाखी समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। ईटीपीबी ने यह जानकारी पाकिस्तान सरकार के धार्मिक मामलों के मंत्रालय को भी दे दी है।

सिख तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य को लेकर जोखिम नहीं उठाया जा सकता
इमरान गोंडल के अनुसार, इस धार्मिक समागम को रद्द करने से पहले कोरोना वायरस से पैदा हुए हालातों पर गहरा मंथन किया गया। पीएसजीपीसी ने सिख तीर्थ यात्रियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए संघीय सरकार की ओर से निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन करने का फैसला किया है।
कहा गया है कि वैश्विक कोरोनो महामारी के प्रकोप के बीच सिख तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य को लेकर जोखिम नहीं उठाया जा सकता। बता दें कि पाकिस्तान ने बैसाखी के पावन अवसर पर गुरुद्वारा पंजा साहिब में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के लिए वीजा जारी करने को नवंबर 2019 में सभी सिख प्रतिनिधि निकायों को हरी झंडी दी थी।
ईटीपीबी ने इन कार्यक्रमों के लिए एक शेड्यूल भी जारी किया था, जिसके बारे में भारत सरकार को भी जानकारी दी गई थी। पाकिस्तान सरकार ने श्रद्धालुओं के रहने व अन्य व्यवस्था के सभी प्रबंध भी कर लिए थे, लेकिन कोरोना महामारी ने सभी तैयारियों पर पानी फेर दिया।

धार्मिक समागम रद्द करने का फैसला आसान नहीं था
पीएसजीपीसी के महासचिव अमीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिहाज से समागम रद्द करने का निर्णय लिया गया है। लेकिन कार्यक्रम रद्द करने का फैसला लेना आसान नहीं था। दुनिया भर के सिख समुदाय को इन धार्मिक समागमों से काफी भावनात्मक, धार्मिक और सांस्कृतिक लगाव है। अब गुरुद्वारा पंजा साहिब में केवल प्रतीकात्मक बैसाखी समारोह मनाया जाएगा।
सभी पाकिस्तानी और विदेशी सिख निकायों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि कोरोना महामारी के कारण कोई बैसाखी समारोह नहीं होगा। अमीर सिंह ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भी बैसाखी के पवन अवसर पर गुरुद्वारा साहिबान में लोगों को एकत्रित न होने के आदेश दिए हैं।