फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus new cases in Chandigarh, Mohali and Panchkula

चंडीगढ़ में छह और पंचकूला में दो नए पॉजिटिव मिले, मोहाली में भी पांच संक्रमित, दो हुए ठीक

Tue, 09 Jun 2020 12:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus new cases in Chandigarh, Mohali and Panchkula
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ में सोमवार को भी छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। नए मरीजों में बीते रविवार को पॉजिटिव पाए गए दड़वा निवासी सीआईएसएफ जवान की 29 वर्षीय पत्नी और मनीमाजारा के मॉर्डन हाउसिंग कांप्लेक्स के कोरोना पॉजिटव मरीज की 45 वर्षीय पत्नी भी शामिल हैं। वहीं, मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स निवासी पॉजिटिव दंपती के बेटे की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

विज्ञापन


अन्य संक्रमित मरीजों में सेक्टर-41 का 25 वर्षीय युवक के अलावा बापूधाम निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत 36 व 25 वर्षीय दो महिलाएं शामिल हैं। शहर में छह नए मरीजों के मिलने के बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या 321 हो गई है। बता दें कि शहर में बापूधाम तो चिंता का विषय था ही लेकिन अनलॉक-1 में अब बाहर से आने वाले भी कोरोना लेकर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


सेक्टर-41 निवासी जिस युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है, वह दिल्ली में नौकरी करता है। 2 जून को दिल्ली से वापस शहर अपने परिवार के पास आया था। यहां आने पर उसे बुखार और खांसी की शिकायत हुई। इसके बाद उसका कोरोना टेस्ट किया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब परिवार के अन्य तीन सदस्यों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकूला में एडवोकेट पति के बाद पत्नी और एक अन्य पॉजिटिव
कोरोना की गिरफ्त में शहर के दो और लोग आए हैं। सोमवार को सेक्टर-20 निवासी एक एडवोकेट के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित मिली हैं। सोमवार शाम को आई रिपोर्ट के मुताबिक ढकोली निवासी एक कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले सेक्टर- 12ए के 46 वर्षीय निवासी भी कोरोना से संक्रमित पाया गया है। 

पंचकूला के सीएमओ डॉ. जसजीत कौर के मुताबिक अब तक पंचकूला में 37 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। वहीं 26 ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 10 केस सक्रिय हैं। दिल्ली के दो संक्रमितों के बारे में दिल्ली स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दे दी गई है। सेक्टर-20 पति-पत्नी के संक्रमित मिलने के बाद सेक्टर-20 की ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के ब्लॉक ई-13 से ग्रुप हाउसिंग सोसायटी 79 को कंटेनमेंट क्षेत्र बनाया गया है। 

इस क्षेत्र में संपदा अधिकारी ममता शर्मा कंटेनमेंट जोन की ओवर आल इंचार्ज होंगी और एसडीई एमपी शर्मा उनकी सहायता करेंगे। कालका में फ्रेंड्स कालोनी, अब्दुलपुर व पंचकूला सेक्टर-20 में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर तुरंत प्रभाव से इन क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था। इसके आसपास का क्षेत्र बफर जोन रहेगा। उपायुक्त के आदेशानुसार कालका की फ्रेंड्स कालोनी व अब्दुलपुर में भी कोरोना पॉजिटिव मामला पाए जाने पर फ्रेंड्स कालोनी की गली नंबर-1120/4, से 1185/3 तक का क्षेत्र कंटेनमेंट क्षेत्र रहेगा। 

इसी प्रकार पिंजौर के अब्दुलपुर की आइस फैक्ट्री वाली गली मकान 525 व 786 से 513/1 तक व आसपास का खुला क्षेत्र कंटेनमेंट रहेगा। इसके साथ लगता क्षेत्र बफर जोन में होगा। फ्रेंड्स कालोनी व अब्दुलापुर के लिए कालका के एसडीएम आल ओवर इंचार्ज होंगे और तहसीलदार वीरेन्द्र गिल उनकी सहायता करेंगे। 

आदेशानुसार सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर रोगी को आइसोलेट करने के अलावा चिकित्सकों की टीमों का गठन कर घर-घर स्क्रीनिंग एवं सांस व फ्लू आदि से ग्रस्त लोगों की जांच एवं नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के साथ ही रोगियों के संपर्क में पहले व अब तक रहे लोगों की पहचान एवं जांच का कार्य करेंगीं।

मोहाली में दो ने कोरोना को हराया, पांच लोग और मिले संक्रमित

मोहाली के दो लोगों ने सोमवार को जहां कोरोना से जंग जीती। वहीं, पांच लोग कोरोना के शिकार हुए हैं। इनमें एक केस मोहाली के सेक्टर 66 का है जबकि चार केस कुराली के हैं। ये लोग कुराली निवासी पुलिस कर्मचारी के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
 
सोमवार को सेक्टर-66 निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है। पता चला है कि उनके घर पर कुछ दिन पहले दोस्त आए थे जिनकी वजह से वह संक्रमित हुआ है। जिस इलाके में व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है, उसे सैनिटाइज किया गया है। इसके अलावा सर्वे व लोगों की सैंपलिंग चल रही है। पीड़ित को बनूड़ के ज्ञान सागर अस्पताल भेज दिया गया है। 

दूसरी तरफ वहीं कुराली निवासी एक पुलिसकर्मी कुछ समय पहले कोरोना पॉजिटिव आया था। उसके संपर्क में आने से चार लोग संक्रमित हुए हैं। जिनकी उम्र 28 से लेकर 48 साल के बीच है। दिल्ली निवासी बैंक कर्मचारी की सेक्टर-71 निवासी पत्नी भी कुछ समय पहले कोरोना की शिकार हुई थी। वह अब ठीक होकर अपने घर लौट आई है। इसके साथ ही सेक्टर-77 निवासी व्यक्ति भी स्वस्थ हुआ है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल 136 हो गई है, जिसमें 23 सक्रिय मरीज हैं। वहीं, तीन की मौत हो चुकी है और 110 स्वास्थ्य होकर घर लौट चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed