{"_id":"5eba3bef8ebc3e90460221fe","slug":"coronavirus-lockdown-stone-pelting-man-splitted-on-road-traffic-marshall-asked-to-clean","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः शख्स ने रोड पर थूका ट्रैफिक मार्शल ने हाथ से करवाया साफ, पुलिसकर्मी पर बरसाए पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः शख्स ने रोड पर थूका ट्रैफिक मार्शल ने हाथ से करवाया साफ, पुलिसकर्मी पर बरसाए पत्थर
Tue, 12 May 2020 11:32 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 12 May 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
सड़क साफ कराते ट्रैफिक मार्शल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी फैलने के चलते चंडीगढ़ में सोमवार को एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली, वहीं एक पुलिसकर्मी पर पत्थर बरसाने का मामला भी सामने आया। हुआ यूं, ट्रिब्यून चौक के पास बाइक सवार एक शख्स ने रोड के किनारे थूक दिया। यह देख नाके पर तैनात ट्रैफिक मार्शल से रहा नहीं गया और बाइक सवार को रोक लिया। इसके बाद उसे वापस उस जगह ले जाकर रोड को साफ करवाया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
घटना सोमवार दोपहर की है। इस समय ट्रैफिक पुलिस ने ट्रिब्यून चौक के पास नाका लगाया था। इस दौरान हल्लोमाजरा चौक की तरफ से ट्रिब्यून चौक जाने वाली सड़क पर बाइक सवार एक शख्स ने रास्ते में थूक दिया। यह देख ट्रैफिक मार्शल ने फौरन बाइक को नाके पर रुकवा लिया। बाइक पर एक बच्चा भी बैठा था। इसके बाद शख्स को मौके पर ले जाकर रोड साफ करवाया गया। इतना ही नहीं बच्चे के सामने सबसे से माफी भी मंगवाई गई कि वह आगे से इस तरीके की हरकत नहीं करेगा।
वहीं, सेक्टर 45 निवासी सोशल वर्कर कुसुम घई का कहना है कि इस तरह की हरकत बेहद शर्मनाक है। ऐसे समय पर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है न कि गंदगी फैलाने की। एक तरफ कोरोना संक्रमण को फैलने से बचने को लेकर डॉक्टर और पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। वहीं, अगर लोग ही ऐसा करेंगे तो इस संक्रमण से कैसे छुटकारा पाया जाएगा।

धनास कच्ची कॉलोनी में पुलिसकर्मी पर बरसाए पत्थर
धनास की कच्ची कालोनी में उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब एरिया सील होने की वजह से पुलिस कांस्टेबल ने एक युवक को दूसरे रास्ते से जाने को कहा। युवक को यह बात नागवार गुजरी और अपने साथियों के साथ मिलकर कांस्टेबल पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। इससे कांस्टेबल के हाथ पर गंभीर चोटें भी आईं। सारंगपुर थाना पुलिस ने राजबीर सिंह समेत तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ आईपीसी 332,353,34 के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच में तैनात कांस्टेबल अनिल कुमार की ड्यूटी इन दिनों धनास की कच्ची कॉलोनी में लगी हुई है। कॉलोनी में एक पॉजिटिव केस मिलने के बाद से कॉलोनी को सील किया गया है। रविवार को कच्ची कॉलोनी के मकान नंबर-285 निवासी राजबीर सिंह बीमार होने की बात कहकर कॉलोनी से बाहर जाने लगा, लेकिन एंट्री/एग्जिट प्वांइट पर कांस्टेबल अनिल ने उसे वहां से जाने की इजाजत नहीं दी और उसे कहा गया कि जालंधर डेयरी की तरफ से वह जा सकता है।
आरोप है कि इससे गुस्साए राजबीर ने कांस्टेबल से बहसबाजी शुरू कर दी और वहां पर तीन लोगों को मौके पर बुला लिया, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थी। उन सभी ने पुलिसकर्मी पर पत्थर मारने शुरू कर दिए। इसके बाद अनिल ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। सूचना पर सारंगपुर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कांस्टेबल का मेडिकल करवाया। इसके साथ ही राजबीर को भी अस्पताल लेकर जाया गया। बताया गया कि उसे पेट दर्द के अलावा कोई बीमारी नहीं थी। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।