फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   coronavirus, lockdown, No Space for Navjot Sidhu in Commette, Captain Amrinder Singh, Sunil Jakhar

कैप्टन के बाद जाखड़ ने भी सिद्धू को किया अलग-थलग, कमेटियों में नहीं लिया, विरोधियों को तरजीह

Thu, 07 May 2020 04:10 PM IST
खुशबू गोयल अशोक नीर, अमृतसर
अशोक नीर, अमृतसर Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 07 May 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
coronavirus, lockdown, No Space for Navjot Sidhu in Commette, Captain Amrinder Singh, Sunil Jakhar
Navjot Singh Sidhu - फोटो : twitter
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की ओर से प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए गठित जिला स्तरीय कमेटियों में पूर्व मंत्री नवजोत सिद्धू को शामिल नहीं किया गया है। जाखड़ द्वारा गठित इस कमेटी में सांसद गुरजीत औजला के साथ-साथ शहर के सभी अन्य तीन विधायकों डॉ. राज कुमार, सुनील दत्ती, इंदरबीर सिंह बुलारिया को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


कैप्टन ने इस कमेटी में नवजोत सिद्धू के राजनीतिक विरोधी रहे नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन दिनेश बस्सी, सिद्धू की कार्यप्रणाली के आलोचक रहे मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जतिंदर सोनिया व देहात कमेटी के अध्यक्ष भगवंत सच्चर को शामिल किया है।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अमृतसर के सभी विधायकों व मंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों के इलाज के बारे में बातचीत की थी। मुख्यमंत्री कार्यालय से इस वीडियो कांफ्रेंस में शामिल होने की मिली जानकारी की अनदेखी अनदेखी कर इसमें शामिल नहीं हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धू की संभावित नई भूमिका पर राजनितिक पंडितों की निगाहें

कैप्टन के साथ पैदा हुए राजनीतिक मतभेदों के बावजूद सुनील जाखड़ के सिद्धू के साथ बेहतर संबंध थे। बीते एक वर्ष से प्रदेश की राजनीती से अलग-थलग पड़े नवजोत सिद्धू को जिला स्तरीय कमेटी में शामिल न कर जाखड़ ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि प्रदेश में मुख्यमंत्री के साथ सहयोग करने वाले विधायक व सांसद ही सरकारी कार्यों में आगे बढ़ाएंगे।

सिद्धू द्वारा स्थापित किए गए यू ट्यूब चैनल ‘जित्तेगा पंजाब’ के माध्यम से जारी की गई पहली कुछ वीडियो में सिद्धू ने कैप्टन की कार्यप्रणाली को न केवल चुनौती दी, बल्कि आगामी विधान सभा चुनाव में कैप्टन के साथ दो-दो हाथ करने के भी संकेत दिए हैं। सिद्धू को जिला स्तरीय कमेटी में शामिल न कर जाखड़ ने सिद्धू को प्रदेश की कांग्रेस की राजनीति से अलग कर दिया है।

कांग्रेस के कैप्टन गुट को लगता है सिद्धू ‘जित्तेगा पंजाब’ के नाम पर प्रदेश की राजनीती में एक अलग धड़ा स्थापित करने के जुगाड़ में है। कोरोना वायरस के खत्म होने के बाद पंजाब की कांग्रेस पार्टी की सियासत में सिद्धू की संभावित नई भूमिका पर राजनितिक पंडितों की निगाहें जम गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed