{"_id":"5eb4e2348ebc3ee0a30195d8","slug":"coronavirus-lockdown-migrant-workers-left-for-home-via-trains-from-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः तीन विशेष ट्रेनों से घर गए 3743 मजदूर, सीएम बोले-जानें के लिए करेंगे उचित व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः तीन विशेष ट्रेनों से घर गए 3743 मजदूर, सीएम बोले-जानें के लिए करेंगे उचित व्यवस्था
Fri, 08 May 2020 10:08 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 08 May 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि गृह राज्य लौटने के इच्छुक प्रवासी मजदूरों के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी। वीरवार को तीन विशेष ट्रेन में 2400 प्रवासी श्रमिकों को बिहार और 1343 प्रवासी श्रमिकों को मध्यप्रदेश भेजा गया। उन्होंने कहा कि विविधताओं के बावजूद हम सब भारतीय एक हैं। इसी भावना व सोच के साथ हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन में फंसे और अपने घर जाने के इच्छुक प्रवासी श्रमिकों को राज्य सरकार के खर्च पर गृह राज्यों में भिजवाने की पहल की है। देश के किसी भी भाग में रहने वाले सभी भारतीय एक हैं और इनकी दुख-तकलीफ को दूर करना हम सब भारतीयों का दायित्व है।
अंबाला से कटिहार (बिहार) के लिए रवाना हुई रेलगाड़ी
सीएम ने कहा कि अंबाला छावनी के रेलवे स्टेशन से 1200 से अधिक प्रवासी श्रमिकों को विशेष श्रमिक रेलगाड़ी के माध्यम से बिहार के कटिहार में भेजा गया है, जिनमें कटिहार जिले के साथ-साथ सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया के प्रवासी श्रमिक शामिल हैं। इन प्रवासी श्रमिकों में अंबाला जिले के 117, पानीपत के 23, भिवानी के 509, जींद के 512, फतेहाबाद के 25, हिसार के 7, कैथल के 8 प्रवासी श्रमिक शामिल हैं।
ओमपाल बोला जय हो हरियाणा सरकार
रेवाड़ी जंक्शन पर प्रवासी श्रमिक ओमपाल ने कहा कि वह रेवाड़ी में सपरिवार सरसों की कटाई के लिए आया था। लॉकडाउन होने के कारण यहां से नहीं जा सका। राज्य सरकार ने शेल्टर होम में रखा, अच्छा भोजन दिया, अब हरियाणा सरकार ने मुफ्त में घर भेजने की व्यवस्था कर दी, उन्होंने सीट बैठते ही- जय हो हरियाणा सरकार बोला। प्रवासी श्रमिक बिशन बोला हरियाणा अच्छा है फिर लौटकर आऊंगा।

हिसार से मुज्जफरपुर (बिहार) के लिए रवाना हुई रेलगाड़ी
हिसार से विशेष श्रमिक रेलगाड़ी को बिहार के मुज्जफरपुर के लिए रवाना किया गया। इस ट्रेन में हरियाणा के विभिन्न जिलों व क्षेत्रों में फंसे 1200 प्रवासी श्रमिकों को बिहार के मुज्जफरपुर के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि हिसार के रेलवे स्टेशन पर जींद, कैथल, गुरुग्राम, करनाल, भिवानी, नारनौल, पानीपत, अंबाला, रोहतक, झज्जर, यमुनानगर, हिसार, दादरी व हांसी के 1200 प्रवासी श्रमिकों को 37 बसों के माध्यम से लाया गया।
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बिहार के आठ जिलों मुज्जफरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी व शिवहर गए। सफर के दौरान दिल्ली में इन्हें रेलवे खाना उपलब्ध करवाएगी। इसके साथ ही ट्रेन के सभी डिब्बों में साबुन व सैनिटाइजर्स रखवाए गए हैं। ट्रेन में 6 महिला यात्री व बच्चे भी थे जिन्हें सॉफ्ट टॉय, बिस्कुट व चॉकलेट दी गईं।
रेवाड़ी से सागर (मध्य प्रदेश) के लिए रवाना हुई रेलगाड़ी
रेवाड़ी जंक्शन से विशेष श्रमिक रेलगाड़ी 1343 प्रवासी श्रमिकों को लेकर सागर (मध्य प्रदेश) रवाना हुई। इन प्रवासी श्रमिकों को बसों के माध्यम से रेलवे स्टेशन तक लाया गया। यहां से चलकर यह ट्रेन नॉन स्टॉप मध्य प्रदेश के सागर तक जाएगी। बीच रास्ते में किसी श्रमिक अथवा सवारी को नहीं बैठाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सागर तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक प्रवासी श्रमिक को राज्य सरकार की ओर से टिकट उपलब्ध करवाया गया है।सीएम मनोहर लाल ने बताया कि जैसे ही प्लेटफार्म से ट्रेन रवाना हुई, प्रवासी श्रमिकों ने खुशी से जयघोष किया और स्टेशन पर मौजूद सभी अधिकारी-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। कई श्रमिकों ने बताया कि लॉकडाउन लागू होते समय उन्हें इस बात का अहसास नहीं था कि वे इस प्रकार फंस जाएंगे।